फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   एडीसी के रसोईये वासूदेव के रूप में हुई यमुना नहर से मिले युवक की शिनाख्त

एडीसी के रसोईये वासूदेव के रूप में हुई यमुना नहर से मिले युवक की शिनाख्त

Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
एडीसी के रसोईये वासूदेव के रूप में हुई यमुना नहर से मिले युवक की शिनाख्त
‘एडीसी का रसोइया था यमुना नहर से मृत मिला युवक’
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के नजदीक से मिले शव की शिनाख्त नेपाल के पर्वत जिला निवासी युवक वासुदेव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि, वासुदेव ऑफिसर कॉलोनी में एडीसी की कोठी में रसोइए का काम करता था। बीते सोमवार को छुट्टी लेकर नेपाल जाने से लिए घर से निकला था। शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

बता दें कि गुरुवार सुबह हमीदा हेड के पास पश्चिमी यमुना नहर में शव उतराता दिखाई दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर आस पास पूछताछ की। बाद में उसकी जेब से एक मोबाइल मिला। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया था और जांच शुरू कर दी थी। जांच के दौरान मृतक की शिनाख्त नेपाल के जिला पर्वत निवासी वासुदेव (22) के रूप में हुई। जांच में पता चला कि, वासुदेव ऑफिसर कालोनी में एडीसी केके भादू की कोठी में रसोई में काम करता था। वह सोमवार को छुट्टी लेकर नेपाल जाने के लिए निकला था, लेकिन जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने जगाधरी में रह रहे उसके मामा हरिप्रसाद को फोन किया। उसके बाद हरिप्रसाद ने उसकी तलाश शुरू कर दी, तभी उन्हें पता चला कि हमीदा हेड से किसी युवक का शव मिला है। वह पुलिस के पास गए और शव की शिनाख्त वासुदेव के नाम से की। वहीं मोबाइल के सिम में मिले नंबर से भी मामला सुलझा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed