फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   सूने घर से नकदी समेत उड़ाया 90 हजार का सामान

सूने घर से नकदी समेत उड़ाया 90 हजार का सामान

Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Sun, 24 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सूने घर से नकदी समेत उड़ाया 90 हजार का सामान
सूने घर से नकदी आभूषण चुराया
विज्ञापन

यमुनानगर। आजादनगर में चोरों ने सूने घर में घुसकर नकदी, आभूषण आदि चुरा लिए। वहीं एक अन्य स्थान से बाइक चुरा लिया। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। आजादनगर गली नंबर-1 निवासी बहादूर ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को बताया कि वह 22 सितंबर को सुबह साढ़े 10 बजे घर में ताला लगाकर परिवार के सदस्यों के साथ किसी काम से बाहर गए थे। शाम को जब लौटे तो घर का लगा ताला टूटा था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर घर से 30 हजार रुपये और आभूषण नहीं मिले। घर से उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और बाद में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बहादुर के मुताबिक चोरी हुए सामान की कीमत करीब 90 हजार रुपये है। उधर, गांव तिहमो निवासी बच्चन सिंह ने खिजराबाद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 सितंबर को उसने काम से लौटने के बाद बाइक को घर के बाहर खड़ी की थी, जहां से चोरों ने बाइक चोरी कर ली। काफी तलाश के बाद भी बाइक का कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed