{"_id":"184e2503085c5026eff9423e5d79f06f","slug":"crime-ymn-hindi-news-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े सेंध ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़ा व्यापारी के घर दिनदहाड़े सेंध
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साढौरा के गांव रसूलपुर में चोर दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी के सूने पड़े घर का ताला तोड़कर पौने दो लाख की नकदी और अन्य सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय परिवार गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार गया था। वहीं कपड़ा व्यापारी रजिस्टरी करवाने के लिए तहसील बिलासपुर में आया था।
पुलिस व सीन आफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं एक अन्य स्थान पर चोर डेढ़ लाख रुपये के गहने व पांच हजार रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर गए।
रसूलपुर निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी सढौरा में कपड़े की दुकान है। शुक्रवार को उसके परिवार के सदस्य गुरु पूर्णिमा पर हरिद्वार गए हुए थे। शुक्रवार सुबह वह रजिस्टरी करवाने के लिए बिलासपुर तहसील गया था। दोपहर बाद जब वह घर आया तो घर का ताला टूटा मिला। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी खुली पड़ी हुई थी। अलमारी में रखी पौने दो लाख की नकदी, गहने और अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
अज्ञात के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
- एएसआई सतीश कुमार, जांच अधिकारी, थाना साढौरा।
घर के ताले तोड़ चुराए गहने व नकदी
चोरों ने कस्बे के मोहल्ला गोहानपुर में घर के ताले तोड़कर हजारों रुपये के गहने और नकदी चुरा ली। मामचंद सैनी ने बताया कि वह सरकारी अस्पताल में कर्मचारी है। उसकी रात की ड्यूटी है। शनिवार रात के समय जब वह सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर था। रात को ही चोरों ने उसके घर के दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तथा कमरे में रखी अलमारी के ताले को भी सरिये से तोड़ कर उसमें रखे गहने और पांच हजार रुपये नकदी चुरा ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ दी है।
प्लाट में खड़ा ट्रक चोरी : जगाधरी की मच्छी मार्केट के नजदीक बने प्लॉट में खड़ा ट्रक चोरी हो गया। मच्छी मार्केट निवासी अशोक गर्ग ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात उसने ट्रक को खाली प्लॉट में खड़ा किया था। रविवार सुबह देखा तो ट्रक गायब था।