{"_id":"26011f592b49d82f0fab1b52c8093227","slug":"crime-ymn-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से पैसे निकालने वाले दो आरोपी चढ़े हत्थे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से पैसे निकालने वाले दो आरोपी चढ़े हत्थे
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिटेक्टिव स्टाफ ने एटीएम से पैसे निकालने की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में बढ़ती एटीएम से पैसे निकलवाने की वारदात पर अंकुश व इनमें संलिप्त आरोपियों को काबू करने के लिए एसपी डॉ. अरुण सिंह ने डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज निरीक्षक संदीप कुमार को जिम्मेदारी सौंपी है।
निरीक्षक संदीप कुमार ने एएसआई रामकुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया। टीम ने ऐसे दो आरोपियों अमित निवासी दुधली व गुल्लू निवासी आलमगीरपुर (यूपी) को काबू कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एटीएम में पैसे निकलवाने के लिए आए व्यक्ति से पैसे निकालने की कहकर उसका कोड नंबर उसी व्यक्ति से एटीएम में भरवा लेते थे और फिर मशीन के खराब होने बारे कह देते थे।
व्यक्ति के जाने के बाद एटीएम मशीन में रकम भरकर पैसे निकाल लेते थे। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ पर थाना शहर जगाधरी, थाना रादौर व थाना फर्कपुर की तीन वारदात करना कबूल किया और करीब एक लाख 50 हजार रुपये एटीएम से निकालने की हेराफेरी का खुलासा किया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।