{"_id":"dc8ee6754e7409e32ccdc8f05ff79e5c","slug":"crime-ymn-hindi-news-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट के दो मामलों में 11 पर केस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट के दो मामलों में 11 पर केस
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Sun, 02 Aug 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में पुलिस ने 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मारपीट में दो व्यक्ति घायल हो गए, जो अस्पताल भर्ती हैं। गांव खारवन निवासी नवजोत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका कुछ दिन पहले मन्नी व मनोज के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।
शुक्रवार देर शाम वह प्रताप नगर कॉलोनी में बाइक से जा रहा था। रास्ते में मन्नी ने अपने दोस्त मनोज, बृजेश व नाथी के साथ मिलकर उस पर हथियारों से हमला कर दिया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने उसकी बाइक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
आसपास के लोगों को आता देखकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उधर, हमीदा कॉलोनी निवासी फैसज ने शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कॉलोनी के ही मुकरम, अकरम, हाजी मतलूब, मुस्तकीन, लियाकत, नसीम व जसीर ने पुरानी रंजिश के कारण उसे पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।