फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   crime/yamunanagar

बदमाशों से बचने के लिए घर में घुसा, घरवालों ने चोर समझ पीटा

Fri, 26 Jun 2015 12:22 AM IST
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 26 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा कॉलोनी में वीरवार सुबह एक्टिवा सवार युवक के पीछे बाइक सवार दो युवक लग गए। हथियारबंद युवकों के डर से युवक अपनी एक्टिवा को सड़क किनारे खड़ी कर कॉलोनी स्थित एक घर में घुस गया। जहां कुछ लोगों ने उसे चोर समझ कर पीट दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को छुड़वाया। जब युवक वहां से अपनी एक्टिवा लेने के लिए वापस आया तो वहां से उसकी एक्टिवा गायब थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रोफेसर कॉलोनी निवासी दीपक शहर की एक कंपनी में काम करता है। वीरवार सुबह वह लगभग 50 हजार रुपये की पेमेंट देने के लिए रामपुरा कॉलोनी में जा रहा था। रेलवे रोड से रामपुरा कॉलोनी में जाने लगा तो एक बाइक पर सवार दो युवक उसके पीछे लग गए। बताया जा रहा है कि युवकों के हाथों में हथियार थे जिन्हें देख वह घबरा गया और एक्टिवा की रफ्तार बढ़ाकर वह रामपुरा कॉलोनी में पहुंच गया।
विज्ञापन


बदमाश उसके पीछे लगे थे। उसने एक्टिवा सड़क किनारे खड़ी की और वहां से पैदल ही भागने लगा। कुछ दूरी पर जाकर उसे दो पुलिस कर्मी मिले। वह भाग कर उनके पास गया और घटना के बारे में बताया। पुलिस कर्मचारियों ने युवक को पानी पिलाया और मामले की जानकारी ली। उसके बाद पुलिस ने उसे अपनी एक्टिवा के पास जाने की बात कही। युवक वापस एक्टिवा लेने के लिए वहां से चल पड़ा अभी वह रास्ते में ही था कि आरोपी युवक फिर से उसके पीछे पड़ गए। वह बचने के लिए रामपुरा कॉलोनी स्थित एक घर में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घरवालों ने उसे चोर समझ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। शोर सुनकर उक्त पुलिस कर्मी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने युवक को लोगों से छुड़वाया। जब युवक वापस अपनी एक्टिवा लेने के लिए गया तो वहां से उसकी एक्टिवा गायब थी। रामपुरा चौकी प्रभारी का कहना है कि यह मामला उनकी जानकारी में है, लेकिन पीड़ित की ओर से अभी तक लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed