{"_id":"d9b0194aacdc719da5c495ee64fe0e2f","slug":"crime-hindi-news-739","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर छात्र से बाइक और मोबाइल लूटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन प्वाइंट पर छात्र से बाइक और मोबाइल लूटा
ब्ूयरो/अमर उजाला, यमुनानगर
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर रोड पर दिनदहाड़े गांव शाहपुर के नजदीक कॉलेज से लौट रहे बीटेक फाइनल ईयर के छात्र सचिन से गन प्वाइंट पर दो बदमाशों ने बाइक व मोबाइल लूट लिया। बदमाशों ने छात्र से लिफ्ट मांग कर वारदात को अंजाम दिया। छात्र कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी का रहना वाला है और बिलासपुर में पीजी में रहता है। डीएसपी बिलासपुर नरेश अहलावत व थाना प्रभारी रणधीर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया गया है।
कुरुक्षेत्र की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सचिन ने पुलिस को बताया कि वह बिलासपुर के सिद्धिविनायक शिक्षण संस्थान में बीटेक फाइनल ईयर का छात्र है और बिलासुपर में पीजी में रहता है। उसके एग्जाम चल रहे हैं। बुधवार शाम को भी वह संस्थान से पेपर देने के बाद अपनी बाइक पर वह पीजी जा रहा था। जब वह संस्थान बिलासपुर रोड पर गांव शाहपुर के मोड़ के समीप पहुंचा तो दो युवकों ने उससे लिफ्ट मांगी। उसने अपनी बाइक पर दोनों युवकों को बिठा लिया। दोनों युवकों को बाइक पर बिठा कर जैसे ही कुछ दूरी पर गया तो उसके पीछे बैठे युवक ने गन प्वाइंट पर उसका मोबाइल छीन लिया। उसके बाद आरोपियों ने उससे उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए। उसने काफी दूर तक आरोपियों का पीछा भी किया।
लोकल भाषा बोल रहे थे बदमाश : सचिन ने बताया कि बदमाश देखने में स्थानीय ही लग रहे थे। बातचीत के दौरान आरोपी बदमाश लोकल भाषा बोल रहे थे। दोनों युवकों की उम्र 20 से 25 साल के बीच थी।
विज्ञापन
वर्जन
दो अज्ञात युवकों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज किया है। दो टीमों को गठन कर सर्च अभियान जारी है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होंगे।
- एसआई रणधीर सिंह, एसएचओ, थाना बिलासपुर।