फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   child drowned while taking bath in western yamuna canal

Yamuna Nagar News: पश्चिमी यमुना नहर में नहाते हुए डूबा बच्चा

Mon, 19 Jun 2023 03:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 19 Jun 2023 03:06 AM IST
विज्ञापन
child drowned while taking bath in western yamuna canal
यमुनानगर। बूड़िया से गुजर रही पश्चिमी यमुना नहर में रविवार शाम को नहाते समय 12 साल का बच्चा डूब गया। देर शाम तक बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन और गोताखोर राजीव की टीम ने बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। वहीं शनिवार शाम पश्चिमी यमुना नहर में हमीदा हेड के पास नहाते हुए डूबे 17 वर्षीय अमित के शव को पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार किया गया। अमित शनिवार को दोस्तों के संग नहाने गया था, जहां पर पानी में डूब गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जगाधरी में शर्मा टैंट के पास रहने वाला 12 साल कर्ण रविवार को अपने भाई व दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए बूड़िया में पश्चिमी यमुना नहर पर गया था। शाम करीब पांच बजे चारों नहर में नहा रहे थे। इस दौरान भाई व दो दोस्त तो नहाने के बाद नहर से बाहर आ गए, लेकिन कर्ण पानी से बाहर नहीं आ सका। वह पानी के भंवर में फंस गया। बच्चों ने शोर मचाया तो वहां से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद थाना बूड़िया एसएचओ व एसआई रामकुमार मौके पर पहुंचे।उन्होंने गोताखोर राजीव को मौके पर बुलवाया और बच्चे की नहर में तलाश करनी शुरू कर दी। कर्ण छठी कक्षा में पढ़ता है। उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed