फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Chief Minister Flying Squad found 854 pending deaths in Jagadhri tehsil

Yamuna Nagar News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को जगाधरी तहसील में 854 इंतकाल मिले लंबित

Thu, 21 Dec 2023 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 21 Dec 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Flying Squad found 854 pending deaths in Jagadhri tehsil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। जगाधरी तहसील में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने अचानक दस्तक दे दी। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने यहां पर लगभग साढ़े तीन घंटे तक रिकॉर्ड को खंगाला। जांच के दौरान टीम को 854 इंतकाल 20 दिन से लंबित मिले।
वहीं टीम ने तहसील में कार्य कराने के लिए आए लोगों से भी बातचीत की। जांच में जगाधरी तहसीलदार जोगिंद्र व नायब तहसीलदार अभिनव सीट पर नहीं मिले। जब टीम कर्मचारियों ने नायब तहसीलदार को फोन किया तो उन्होंने बताया कि वह फील्ड में है। टीम ने कहा कि लोकेशन भेज दें।
विज्ञापन

तब अधिकारी ने उन्हें कहा कि आप किसके आदेश पर आए हो। इस पर टीम ने जवाब दिया कि सीएम के आदेश पर। वहीं जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर जय कुमार, सब इंस्पेक्टर गुरमीत सिंह, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र, हेड कांस्टेबल गुरमीत व विरेंद्र ने बताया कि रजिस्ट्रियां ठीक तरह से हो रही हैं या नहीं इसकी जांच की गई। जांच में सामने आया कि 854 इंतकाल 20 दिन से अधिक से लंबिंत हैं। इसकी रिपोर्ट बनाकर शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह गांव शाहपुर में डीसी के आदेश पर बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट थे। यही बात उन्होंने जांच टीम से भी की। यदि कोई स्पष्टीकरण मांगा तो वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों को सुबूत के साथ भेज देंगे। टीम को जांच में सहयोग किया गया है। - अभिनव, नायब तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed