{"_id":"69c6d0946628090136031a84","slug":"chants-of-jai-shri-ram-continued-to-reverberate-throughout-the-procession-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-153471-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शोभायात्रा में गूंजते रहे श्रीराम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शोभायात्रा में गूंजते रहे श्रीराम के जयकारे
Sat, 28 Mar 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 28 Mar 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
सनातन धर्म मंदिर से निकाली गई शोभायात्रा में जयकारे लगातीं महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। शहर में जय सियाराम सुमिरन ग्रुप की ओर से निकाली गई भव्य शोभायात्रा ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। शाम के समय आयोजित इस विशाल शोभायात्रा में सामाजिक, धार्मिक और विभिन्न संगठनों के साथ शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
श्रीराम के जयकारों से गूंजते माहौल ने पूरे शहर को आस्था के रंग में रंग दिया। शोभायात्रा की शुरुआत सनातन धर्म मंदिर से हुई और यह नेहरू पार्क, प्यारा चौक, शहीद भगत सिंह चौक व रादौर रोड से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। यात्रा मार्ग के प्रमुख चौक-चौराहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
यात्रा में शामिल झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। कलाकारों ने श्रीराम, श्री हनुमान सहित विभिन्न धार्मिक पात्रों का सजीव चित्रण प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वहीं, मार्ग में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए, जहां सेवाभाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
शोभायात्रा में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। बड़ी संख्या में महिलाएं पीले परिधान पहनकर हाथों में झंडे लिए शामिल हुईं और जयकारे लगाती नजर आईं। इससे पूरा शहर भगवामय दिखाई दिया। वहीं युवाओं ने गतका कला का प्रदर्शन कर आत्मरक्षा के गुर दिखाए, जिसे लोगों ने खूब सराहा। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
शहरवासियों ने तालियां बजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। ग्रुप की संयोजिका मलिक रोजी आनंद ने बताया कि इस आयोजन में विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन समाज में एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।