{"_id":"61731361a4581d4678220ce6","slug":"car-overturned-after-collision-with-dumper-two-friends-killed-three-serious-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl87369051","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे थे पांच दोस्त, सामने से आ रहे डंपर ने मारी टक्कर, कार पलटी, दो की मौत, तीन गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसा: शादी समारोह से लौट रहे थे पांच दोस्त, सामने से आ रहे डंपर ने मारी टक्कर, कार पलटी, दो की मौत, तीन गंभीर
Sat, 23 Oct 2021 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:09 AM IST
सार
बराड़ा में आयोजित शादी समारोह से पांच दोस्त लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव फैजपुर के नजदीक हादसा हुआ। डंपर की टक्कर से कार पलट गई। जिसमें दो दोस्तों की मौत हो गई व तीन घायल हो गए।
विज्ञापन
जगाधरी-पांवटा रोड पर हुए हादसे में क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंबाला के बराड़ा में आयोजित शादी समारोह से लौट रहे पांच दोस्तों की कार में यमुनानगर के जगाधरी-पावंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सामने से आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इससे कार सड़क पर पलट गई। हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। मृतक और घायल हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले और सहारनपुर रहने वाले हैं। थाना प्रताप नगर पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गांव बरोटी निवासी कमल ने बताया कि वीरवार को वह अपने दोस्त पावंटा साहिब निवासी वैभव उर्फ सोनी, रितिक, सोनू और सहारनपुर के गांव रायपुर निवासी मोहिन के साथ कार में सवार होकर वैभव की मामा के लड़के की शादी में बराड़ा गए थे। रात करीब आठ बजे वे सभी दोस्त शादी समारोह से कार में सवार होकर घर लौट रहे थे। कार वह खुद चला रहा था।
रात करीब साढ़े नौ बजे जब वह जगाधरी-पावंटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव फैजपुर के नजदीक पहुंचे। इस दौरान सामने से आ रहे डंपर ने उनकी कार में टक्कर मार दी। इससे कार सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। आसपास के लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला। हादसे में वे सभी दोस्त घायल हो गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : हरियाणा में डेंगू का डंक: अर्द्धसैनिक बल के 26 जवान बीमार, हलोपा नेता की बेटी की मौत, पिछले साल के मुकाबले दो गुना हुए केस
लोगों ने उन्हें सीएचसी प्रतापनगर पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने वैभव को मृत घोषित किया। अन्य को जगाधरी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान उ सोनू की भी मौत हो गई। घायल रितिक, मोहिन व उसे अस्पताल में उपचार दिया गया।
उधर, हादसे सूचना मिलने पर थाना प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेजा। पुलिस ने शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम करवाकर शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।