फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Candidates took a peaceful sleep, gave time to their families

Yamuna Nagar News: प्रत्याशियों ने ली चैन की नींद, परिवार को दिया समय

Mon, 07 Oct 2024 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 07 Oct 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Candidates took a peaceful sleep, gave time to their families
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जिले में 979 बूथों पर मतदान हो चुका है। सभी प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो चुका है। मतदान के बाद प्रत्याशियों के लिए रविवार का दिन सुकून भरा रहा। उम्मीदवारों ने कई दिनों के बाद परिवार के साथ फुरसत के पल बिताए। कोई देर से सोकर उठा तो किसी ने कई दिनों बाद घर पर दोपहर का खाना खाया और पोते-पोतियों संग वक्त बिताया।

जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर रोजमर्रा की तरह रविवार सुबह साढ़े पांच बजे उठे। इसके बाद पार्क में सैर करने पहुंचे। पार्क में लोगों ने उनसे चुनावी नतीजों पर चर्चा की। तैयार होने के बाद घर में बने मंदिर में पूजा पाठ किया। फिर परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर चाय पी और नाश्ता किया।
विज्ञापन

सुबह से ही समर्थक जगाधरी में उनके आवास पर पहुंचना शुरू हो गए थे। समर्थकों के साथ चुनावी रूझानों पर काफी देर तक चर्चा की। इसके अलावा एक जानकार के यहां शोक भी व्यक्त करने पहुंचे। कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि वह जीत को लेकर आश्वस्त हैं। काफी दिनों के बाद आज कुछ फुरस्त के पल मिले हैं। अब केवल आठ अक्तूबर को मतगणना का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रमन त्यागी ने चुनाव के बाद अपनी नींद पूरी की। रविवार को वह देरी से उठे। उन्होंने कहा कि चुनाव के कई दिन बाद रात को 11 बजे सोया। सुबह 6:30 बजे उठा, तो लगा नींद पूरी हुई। सैर करने बाहर नहीं जा सका। परिवार के सदस्यों के साथ करीब घंटाभर बैठ कर बात की। परिजनों ने जीत का भरोसा दिलाया। इसके बाद दिनभर कार्यकर्ता आते रहे, उनसे मुलाकात हुई।
यमुनानगर से लगातार दो बार विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा बहुत दिनों बाद सुबह थोड़ा देर से सो कर उठे। तैयार होने के बाद मंदिर में पूजा की। नहाने के बाद पूरे परिवार ने साथ बैठकर नाश्ता किया। उनकी कोशिश थी कि दिन का ज्यादातर समय घर पर ही बिताऊं। समर्थक कभी घर में आते रहे तो कभी कार्यालय में गए। इसलिए दोनों जगह लोगों से मिलना किया।
साढौरा विधानसभा से बसपा-इनेलो गठबंधन प्रत्याशी बृजपाल छप्पर के लिए भी रविवार का दिन काफी अहम रहा। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रचार के बाद पहली बार परिवार के सभी सदस्यों के साथ नाश्ता किया। अब रिजल्ट का इंतजार है। वह इस बात से बिल्कुल बेफिक्र हैं कि चुनाव परिणाम क्या होगा। उन्हें पता है कि वह एक बड़े बहुमत के साथ जीतने जा रहे हैं। आज सुबह से वह परिवार के साथ ही हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं और बूथ वर्कर्स के साथ बैठक की।

जगाधरी से कांग्रेस प्रत्याशी अकरम खान भी सुबह देरी से उठे। इसके बाद लोगों से बात की। किस बूथ पर कितने वोट उन्हें व विरोधियों को मिलने की उम्मीद है इस पर चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मैं समझता हूं मेरे क्षेत्र की जनता ने दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है। परिवार के साथ काफी समय साथ बिताया। दिनभर घर पर समर्थकों का आना जाना लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed