फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bus cow hit

बस की टक्कर से गाय की मौत, गुस्साए लोगों ने तोड़े बस के शीशे

Thu, 25 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
bus cow hit
चंडीगढ़ से कोटद्वार जा रही सवारियों से भरी उत्तराखंड परिवहन की बस ने सड़क पर चल रहे गोवंशों के झुंड में टक्कर मार दी। इसमें एक गाय की मौत हो गई, जबकि एक गोवंशज घायल हो गया। हादसा बुधवार अलसुबह करीब दो बजे जगाधरी पौंटा नेशनल हाईवे 73ए पर जगाधरी बस स्टैंड के पास हुआ। हादसे के बाद गुस्साएं लोगों ने बस के शीशे तोड़ दिए और चाबी निकालकर फेंक दी। हंगामे की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर डीएसपी जगाधरी सुधीर तनेजा व जगाधरी शहर एसएचओ मनोज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात काबू किए। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर आरोपी चालक गौसपुर बिजनौर के चालक जोगिंद्र पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार चंडीगढ़ से कोटद्वार जा रही उत्तराखंड परिवहन की बस जब जगाधरी बस स्टैंड के पास पहुंची तो गोवंशजों के दो झुंड हाइवे से गुजर रहे थे। छह गाय तो हाइवे पार कर गई। लेकिन एक गाय व एक गोवंश पीछे रह गया और बस की चपेट में आ गए। एक गाय की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गौ वंश गंभीर घायल हो गया। अग्रसेन चौक से रोड़ा हड्डी वालों को मौके पर लेकर पहुंचे। सबसे पहले मृत गाय को हड़वार में पहुंचाया। घायल गौ वंश को सबसे पहले वेटनरी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मदद नहीं मिली। इसके बाद अन्य जगह भी जब मदद न मिली तो उसे रात के समय ही अंबाला रोड़ स्थित गोशाला में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

हादसे के समय सो रहे थे अधिकतर यात्री
बस में करीब 45 यात्री सवार थे। जो कोटद्वार व अन्य स्थानों के रहने वाले थे। जब हादसा हुआ तब बस में सवार सभी यात्री सो रहे थे। झटका लगते ही सभी यात्रियों की नींद खुल गई। हड़बड़ाकर यात्री उठे। जिसके बाद मौके पर और लोग भी आ गए। इनमें शिव कांवड लगा रहे सेवादार व अन्य लोग मौजूद थे। बस की चपेट में आने से मौत का शिकार हुई गाय का शव देख लोग भड़क गए और बस के लोगों ने डंडों से वारकर बस का अगला शीशा तोड़ दिया। इससे यात्री सहम गए। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें समझाया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर यात्रियों को दूसरी बस से उनके गंतव्य पर पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय की मौत होने पर ड्राइवर पर केस दर्ज होने का पहला मामला
गाय की मौत पर जिले में पहली बार किसी वाहन चालक पर केस दर्ज किया गया है। हालांकि सड़कों पर वाहनों की चपेट में आने से पशुओं की मौत के कई मामले हो चुके है। लेकिन किसी चालक पर पहली बार एफआईआर दर्ज की गई। करीब तीन दिन पहले थाना छप्पर के सबलपुर के नजदीक भी ट्रक की टक्कर से गोवंशज की मौत हुई थी। शहर में हर रोज गोवंश व मवेशी सड़कों पर घूमते है। लेकिन प्रशासन का इनकी ओर कोई ध्यान नहीं।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर गई थी। लोगों को शांत किया गया। बस को कब्जे में लेकर पुलिस लाइन में खड़ा किया गया है। आरोपी बस चालक जोगिंद्र पर मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
- मनोज कुमार, एसएचओ, थाना शहर जगाधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed