फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Body of missing disabled person found, murder suspected

Yamuna Nagar News: लापता दिव्यांग का मिला शव, हत्या की आशंका

Tue, 04 Mar 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 04 Mar 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Body of missing disabled person found, murder suspected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन से लापता दिव्यांग व्यक्ति का शव रविवार रात फतेहपुर नहर पुल के पास मिला। मृतक के पैर टूटे हुए थे और सिर में भी चोट के निशान थे। परिजनों का कहना है कि मृतक के हाथ से सोने की अंगूठी और गले से चांदी की चेन भी गायब थी। परिजनों ने लूट के बाद हत्या करने की आशंका जताई है। वहीं पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सड़क हादसे में मौत होना प्रतीत हो रहा है।
श्याम सुंदरपुरी कॉलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह करीब 79 फीसदी दिव्यांग थे और उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। वह अपने छोटे भाई के साथ रह रहे थे। बीते शनिवार को वह अचानक घर से लापता हो गए थे। इसके बाद से ही परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। रविवार रात को उनका शव फतेहपुर नहर पुल के पास सड़क किनारे पर पमिला। मृतक की दोनों पैर टूटे हुए थे और सिर में भी चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस ने आधार कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। मृतक की बहन नीलम ने बताया कि उसके भाई को पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था। इसके बाद से ही उनकी हालत ठीक नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलम का कहना है कि वीरेंद्र हाथ में सोने की अंगूठी और गले में चांदी की चेन पहनने थे। जब उसका शव मिला तो न तो उसकी अंगूठी थी और न ही चेन थी। इससे उन्हें आशंका है कि वीरेंद्र के साथ अनहोनी हुई है। हो सकता है कि ज्वेलरी के लिए किसी ने उसकी हत्या की हो।
नीलम ने बताया कि जहां पर शव मिला है वह स्थान उनके घर से सात किमी दूर था। वीरेंद्र 79 फीसदी दिव्यांग से। पहले भी वह घर से लापता हो गए थे लेकिन कुछ देर बाद ही घर पर वापस आ जाते थे। शनिवार को वह जब घर से गए तो उन्होंने उनकी तलाश की थी। वह सात किमी दूर कैसे गए, यह भी सवाल उठ रहा है।

दिव्यांग का शव नहर पुल के पास मिला है। शुरुआती जांच में लग रहा है कि सड़क हादसे में किसी वाहन की टक्कर से घायल होने के बाद मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि होगी। - नर सिंह, एसएचओ थाना बूड़िया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed