फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Attempted murder after raping a teenager

Yamuna Nagar News: किशोरी से दुष्कर्म के बाद हत्या का प्रयास

Wed, 25 Jun 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 25 Jun 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Attempted murder after raping a teenager
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक अपने पांच साथियों की मदद से 15 साल की किशोरी को जंगल में ले गया और उससे दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की और जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का प्रयास किया। आरोपी युवक के पिता ने ही गंभीर हालत में किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला थाना पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर छह के खिलाफ केस दर्ज कर मुख्य आरोपी शुभम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
छछरौली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 जून की रात को उसकी 15 वर्षीय बेटी घर से अचानक लापता हो गई। उन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। सुबह उसके बेटे के पास जगाधरी के निजी अस्पताल से फोन आया कि उनकी लड़की अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन

इस पर वह अस्पताल गए। तबीयत में सुधार होने पर उसकी बेटी ने उन्हें बताया कि पास के गांव का शुभम उसे अपनी बातों में बहला फुसलाकर अपने साथ गांव के जंगल में ले गया। वहां आरोपी के साथी संदीप, वंश कुमार, रणजीत, आशु व विपिन पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंगल में आरोपी शुभम ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसकी बेटी ने उसका विरोध किया तो आरोपियों ने उससे मारपीट की।
किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जहरीला पदार्थ देकर उसे जान से मारने का प्रयास किया। बाद में आरोपी शुभम के पिता उसे अस्पताल छोड़कर आ गए। पीड़िता की मां का आरोप है कि सभी आरोपियों ने साजिश रचकर उसकी बेटी से दुष्कर्म किया और उसे जहरीला पदार्थ देकर जान से मारने का प्रयास किया। वारदात के बाद से उसकी बेटी सदमे में है।

महिला थाना पुलिस ने मामले में सभी छह आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक शिलावंती का कहना है कि मुख्य आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपियों की मामले में क्या संलिप्तता है, इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed