फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   attack with weapon

तेजधार हथियारों से हमला कर किया घायल

Wed, 03 Jun 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर
अमर उजाला ब्यूरो/यमुनानगर Updated Wed, 03 Jun 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
छप्पर थाना क्षेत्र के गांव सारन में रंजिश के चलते कुछ लोगों ने तेजधार हथियार से हमला कर व्यक्ति को घायल कर दिया।
विज्ञापन


 व्यक्ति के एक हाथ की अंगुली में फ्रेक्चर आया हुआ है। पुलिस ने दो लोगों को नामजद करते हुए चार लोगों पर मामला दर्ज किया है।

गांव सारन निवासी रोशन लाल ने छप्पर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गांव ससौली निवासी जगदीश के साथ कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। मंगलवार देर शाम वह कस्बा छप्पर में किसी काम से गया था जहां पर जगदीश उसके साथ बहस करने लगा। आरोपी ने अपने साथियों रजनीश व दो अन्य के साथ मिलकर उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

शोर सुनकर जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

चाकू से वार कर किया घायल : उधर, गांव संधाए निवासी सुनील ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रंजिश के कारण उनके गांव के ही विक्की व बलकार सिंह ने सोमवार को उस पर चाकू, डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के समय वह खेत में किसी काम से जा रहा था। युवक अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed