फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ambulances are being run by keeping drivers on daily wages

Yamuna Nagar News: दिहाड़ी पर चालक रख कर चलवा रहे एंबुलेंस

Sun, 04 Aug 2024 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 Aug 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Ambulances are being run by keeping drivers on daily wages
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल का सीधा असर स्वास्थ्य सेवाओं पर देखा जा रहा है। इमरजेंसी सेवाएं 108 में एनएचएम के तहत जितना भी स्टाफ रखा हुआ था उसमें से ज्यादातर हड़ताल पर चला गया है। हालत ऐसी हो गई है कि एंबुलेंस को भी दिहाड़ी पर रखे ड्राइवरों से चलवाना पड़ रहा है। वहीं एबुलेंस में ड्राइवर के साथ ईएमटी (आपातकालीन चिकित्सा तकनीशियन) भी नहीं जा रहे हैं। मात्र पांच-छह एंबुलेंस पर ही ईएमटी हैं।
एंबुलेंस में जब भी किसी मरीज को उसके घर या फिर दुर्घटनास्थल से अस्पताल ले जाया जाता है तो उसमें ड्राइवर के साथ ईएमटी को भी भेजा जाता है। ईएमटी मरीज की हालत पर नजर रखता है। उसकी हालत के हिसाब से उसे मेडिकल फेसिलिटी मुहैया करवाता है। परंतु अब ज्यादातर एंबुलेंस बिना ईएमटी के चल रही हैं। जिसका असर मरीजों के स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। अवगत हो कि एंबुलेंस चलाने के लिए रखे गए ड्राइवर और ईएमटी सभी एनएचएम के तहत ही रखे गए हैं।
विज्ञापन

वहीं एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को दसवें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर धरना दिया और नारेबाजी की। शनिवार को धरनास्थल से आधे से ज्यादा कर्मचारी अनुपस्थित दिखे। माना जा रहा है कि एनएचएम के एमडी ने हड़ताल पर जाने वाले कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की बात कही है। इसके लिए लेटर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब से नौकरी से निकाले जाने की बात सामने आई है तब से कर्मचारी धरनास्थल से धीरे-धीरे हटने लगे हैं। वहीं हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत रखे गए कई कर्मचारी पहले ही धरनास्थल को छोड़ कर अपने काम पर जा चुके हैं। एचकेआरएन के तहत लगे कर्मचारियों का आरोप है कि एनएचएम कर्मचारी नेता उनकी मांगों को उठा नहीं रहे थे। इसलिए वह हड़ताल को छोड़ कर अपने काम पर लौट गए हैं।
एनएचएम कर्मचारी सांझा मोर्चा हरियाणा के जिला प्रधान अमित गुर्जर ने बताया कि रोहतक में हड़ताल को लेकर राज्यस्तर पर बैठक चल रही है। वह बैठक में हिस्सा लेने के लिए आए हुए हैं। सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना जारी है। जब तक मांगें नहीं मानी जाती तब तक एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी।

एंबुलेंस सेवाएं जारी : सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि जिले में एनएचएम की हड़ताल का एंबुलेंस सेवाओं पर कोई असर नहीं है। एंबुलेंस चलाने के लिए डेलीवेज के अलावा एचकेआरएनएल के तहत ड्राइवर रखे हुए हैं। सभी एंबुलेंस सुचारू रूप से चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed