फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Accused smuggler arrested with hashish

Yamuna Nagar News: चरस के साथ आरोपी तस्कर काबू

Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 07 Mar 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Accused smuggler arrested with hashish
यमुनानगर। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोपी को काबू 1.21 किग्रा चरस बरामद की है। आरोपी यूपी से चरस लाकर हरियाणा में सप्लाई कर रहा था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि टीम ने गुप्त सूचना पर गांव भगेड़ा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध युवक को काबू किया है। तलाशी मेंउसके पास से एक किलो 210 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी सुंदर निवासी भगेड़ा के खिलाफ थाना प्रतापनगर में केस दर्ज कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि चरस तस्करी का नेटवर्क यूपी से चल रहा है। आरोपी से सख्ती से पूछताछ की जा रही है। संवाद
विज्ञापन


स्मैक तस्करी के आरोपी भेजे जेल
यमुनानगर। सीआईए-1 की टीम ने नशा तस्करी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। सोमवार को यूपी के मिर्जापुर निवासी हाकम को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया था। उसकी निशानदेही पर यूपी के चिलकाना क्षेत्र निवासी मसरूर को गिरफ्तार किया था। दोनों से पूछताछ के बाद आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed