{"_id":"303ce2625e054f5d5276bc0a26a54c76","slug":"accident-ymn-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से तीन बच्चे घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से तीन बच्चे घायल
अमर उजाला ब्यूरो, यमुनानगर
Updated Mon, 03 Aug 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकेडी रोड पर गांव खदरी के नजदीक रविवार सुबह ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से स्कूटी पर अपने पिता के साथ सत्संग में जा रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर में लाया गया। यहां से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
खेड़ा मोहल्ला बुड़िया निवासी देवी चंद ने बताया कि रविवार सुबह वह अपने बेटे प्रशांत, बेटी आंचल व भतीजे युवराज को लेकर स्कूटी पर खदरी में सत्संग में जा रहा था। रास्ते में जब वे खदरी से पहले पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे तो ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। तीनों बच्चे नीचे गिरने से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर ट्राली छोड़कर भाग गया। लोगों ने तीनों बच्चों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां से उन्हें पीजीआई रेफर किया गया। परिजनों ने उन्हें हुडा के सेक्टर-17 स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। थाना प्रभारी जंगशेर का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।