फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   A Strong Organization is BJP's Strength: Dr. Satish

मजबूत संगठन भाजपा की ताकत : डॉ. सतीश

Mon, 25 May 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 25 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A Strong Organization is BJP's Strength: Dr. Satish
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते डॉ. सतीश पूनिया। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान के तहत आयोजित भाजपा के दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद, संगठन और जनसमर्थन भाजपा के प्रमुख स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की मूल विचारधारा राष्ट्र प्रथम की भावना पर आधारित है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश सपरा ने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में संगठनात्मक मजबूती, सोशल मीडिया संचालन, बूथ प्रबंधन तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. पूनिया ने भाजपा के इतिहास और विकास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्ष 1952 में जनसंघ को मात्र तीन प्रतिशत वोट और तीन सीटें मिली थीं, जबकि आज भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बन चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के योगदान को याद करते हुए कहा कि एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी भाजपा सरकारों की नीतियों में दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व निखरता है और उनकी संगठनात्मक क्षमता मजबूत होती है। डॉ. पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण को करोड़ों लोगों की आस्था का सम्मान बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर में डॉ. संजय शर्मा ने सोशल मीडिया और आईटी की भूमिका पर जानकारी दी, जबकि बंतो कटारिया ने केंद्र सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। रोजी मलिक आनंद ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हवन का आयोजन भी किया गया। संचालन जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह राणा और प्रवीण खदरी ने किया। इस दौरान मेयर सुमन बहमनी, कविता जैन, ईश्वर पलाका, मनीषा कंसल, विनीत कौर इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed