फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   2927 beneficiaries of CM Housing Scheme Urban will get plots

Yamuna Nagar News: सीएम आवास योजना शहरी के 2927 पात्रों को मिलेंगे प्लॉट

Fri, 20 Jun 2025 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 20 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
2927 beneficiaries of CM Housing Scheme Urban will get plots
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। किरायेदारों व बेघरों को घर देने के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी के तहत दूसरे चरण में नगर निगम क्षेत्र के 2927 पात्रों को प्लॉट दिए जाएंगे। इसके लिए सरकार ने हाउसिंग फॉल ऑल विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी है। बुकिंग कराने की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।
शहरी क्षेत्रों के जिन बीपीएल परिवारों के पास अपना आवास नहीं है, उन्हें पक्का मकान बनाने को प्लॉट व फ्लैट लेने के लिए सरकार ने मुख्यमंत्री आवास योजना शहरी शुरू की है। योजना के तहत प्लॉट लेने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग पोर्टल पर 13 सितंबर 2023 को रजिस्ट्रेशन शुरू किए गए थे। अंतिम तिथि तक नगर निगम यमुनानगर-जगाधरी एरिया के 10903 लोगों ने योजना के तहत प्लाट लेने के लिए रजिस्ट्रेशन किया था।
विज्ञापन

इनमें से प्रथम चरण में 3139 पात्रों की सूची जारी हुई थी। इन पात्रों हाउसिंग फॉर ऑल विभाग के पोर्टल पर 15 फरवरी 2024 तक प्लाट के लिए बुकिंग कराई थी। जून 2024 में इन पात्रों को जगाधरी अनाज मंडी में कार्यक्रम आयोजित कर प्रोविजनल अलॉटमेंट लेटर अर्थात अनंतिम आवंटन पत्र दिए गए थे। बाद में ड्रॉ के माध्यम से इन्हें जगाधरी के भटौली व जय सिटी के पास स्थित सेक्टर 22, 23, 24 व 26 में लगभग 30 वर्ग गज के प्लाट आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सितंबर 2023 में प्लॉट के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले आवेदकों में से अब सरकार ने 2927 पात्रों की सूची जारी की है। पात्र सरकार के हाउसिंग फॉर ऑल विभाग पोर्टल पर प्लाट के लिए ऑनलाइन बुकिंग कर सकते है। जो पात्र बुकिंग करने में असमर्थ हैं, वह कन्हैया साहिब चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के कमरा नंबर 15 में संपर्क कर सूची में अपना नाम देखकर बुकिंग करा सकता है। प्लॉट बुकिंग की अंतिम तिथि 15 जुलाई है।

आवंटन में घुमंतू जाति को मिलेगी प्राथमिकता : अखिल

नगर निगम आयुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि योजना के अनुसार सरकार की ओर से लाभार्थियों को कैटेगरी वाइज प्लॉट दिए जाएंगे। सबसे पहले घुमंतू जाति के लोग, इसके बाद अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग व जनरल को रखा गया है। प्लॉट बुक करने के लिए पात्र को 10 हजार रुपये ऑनलाइन जमा कराने होंगे। बाद में किश्तों में रुपये देकर प्लाॅट के मालिक बन सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed