फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   20 pimps involved in prostitution, girls were called at the rate of Rs 30 thousand per week

Yamuna Nagar News: वेश्यावृत्ति कराने वाले 20 दलाल, प्रति सप्ताह 30 हजार रुपये के हिसाब से बुलाई जाती थीं लड़किंयां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
20 pimps involved in prostitution, girls were called at the rate of Rs 30 thousand per week
वेश्यावृत्ति में काला कबाड़ी का बड़ा गिरोह, जुड़े हैं 20 दलाल
विज्ञापन

प्रति सप्ताह 30 हजार रुपये में पंजाब और हिमाचल प्रदेश से बुलाई जाती थीं लड़कियां
आज पूरा होगा चार दिन का रिमांड, पूछताछ के दौरान आरोपी ने किए अहम खुलासे

संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। वेश्यावृत्ति के आरोपी नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी का 17 जून को चार दिन का रिमांड पूरा हो जाएगा, इससे पहले पुलिस की पूछताछ में उसने अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि उससे वेश्यावृत्ति कराने वाले 20 दलाल जुड़े हैं, जो लड़कियों को पंजाब व हिमाचल प्रदेश से प्रति सप्ताह 30 हजार रुपये के हिसाब से भेजते थे, जिनसे वेश्यावृत्ति कराई जाती थी। काला कबाड़ी के अलावा उसके गिरोह के सदस्यों को भी मोटी कमीशन बांटी जाती थी। ऐसे में यह गिरोह इतना बड़ा हो गया कि दूसरे राज्यों के दलालों तक फैल गया।
उल्लेखनीय है दिल्ली की रहने वाली युवती ने सेक्टर-17 थाना पुलिस में अक्तूबर 2023 में शिकायत देकर वेश्यावृत्ति का मामला दर्ज कराया था। तब युवती ने पुलिस को बताया था कि उसे नौकरी देकर यमुनानगर बुलाया गया था, जहां नहर काॅलोनी निवासी अंजलि के पति विक्की ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे डरा धमका कर कमरे में बंद कर दिया और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद आरोपी ने उसे वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दिया। किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से निकलकर वह यमुनानगर में ही किराये के मकान में रहने लगी। इसके बाद उसे आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकी देने की कॉल भी आने लगी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तब जांच में सामने आया कि यह एक गिरोह है जो युवतियों व महिलाओं को नौकरी का झांसा देकर वेश्यावृत्ति कराता है। इस केस में पुलिस ने माॅडल काॅलोनी निवासी अंजिल चोपड़ा, लक्ष्मी गार्डन निवासी शमशेर सिंह, नहर काॅलोनी निवासी अंजलि, हिमाचल प्रदेश के कालाआंब निवासी सोनू, करेहड़ा खुर्द निवासी पवन उर्फ विक्की, भमनाैली निवासी विकास, कैल निवासी संजय उर्फ मामा, चिट्टा मंदिर रोड निवासी अजय राणा उर्फ अमन, पंजेटो निवासी अभिनंदन उर्फ लक्की, इशरपुर निवासी राहुल सैनी उर्फ पव्वा व विशालनगर काॅलोनी निवासी रजत कुमार को गिरफ्तार किया था। तब तफ्तीश में सामने आया था कि यह सभी नरेश वर्मा उर्फ काला कबाड़ी के साथ मिलकर वेश्यावृत्ति का धंधा करते थे। बाद में पुलिस की मिलीभगत से काला कबाड़ी को इस मामले में क्लीन चिट मिल गई थी, लेकिन पत्नी पर फायरिंग करने के बाद काला कबाड़ी की कुंडली एकबार फिर से पुलिस खंगाल रही है। ऐसे में केस को रि-ओपेन कर काला कबाड़ी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेश्यावृत्ति मामले में आरोपी काला कबाड़ी से पूछताछ चल रही है। उसका 17 जून को रिमांड पूरा होगा। पूछताछ में पता चला है काला कबाड़ी का बड़ा गिरोह है। वह लड़कियों को अपने पीजी में रखता था, यहीं से उन्हें कार में वेश्यावृत्ति के लिए भिजवाया जाता था।
- यादविंद्र सिंह, इंचार्ज, सीआईए वन यमुनानगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed