फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: ताला लगाकर सात घंटे तक बंद रखा पॉवर हाउस, अधिकारियों के आने के बाद खोला

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: ताला लगाकर सात घंटे तक बंद रखा पॉवर हाउस, अधिकारियों के आने के बाद खोला

Fri, 17 Aug 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: ताला लगाकर सात घंटे तक बंद रखा पॉवर हाउस, अधिकारियों के आने के बाद खोला

विज्ञापन
ग्रामीणों का फूटा गुस्सा: ताला लगाकर सात घंटे तक बंद रखा पॉवर हाउस, अधिकारियों के आने के बाद खोला
-एक दर्जन गांव में चार दिन से बिजली न आने पर भड़के ग्रामीण, ट्रॉलियों में सवार होकर करीब तीन सौ लोग पहुंचे पॉवर हाउस
- छछरौली के गांव ताहरपुर कलां स्थित पॉवर हाउस से जुड़े दर्जनभर गांव में बिजली न आने से पेयजल को भी तरसे लोग
-पॉवर हाउस पर ताला लगाकर की सरकार के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
छछरौली। चार दिन से बिजली की समस्या से जूझ रहे दर्जनभर गांवों का गुरुवार को सब्र का बांध टूट गया। ग्रामीण व किसान ट्रालियों में लद कर गांव ताहरपुर कलां पॉवर हाउस पहुंच गए। यहां कर्मचारी बिजली की समस्या का सही कारण नहीं बता सकने से नाराज लोगों ने पॉवर हाउस को ताला लगा दिया। यह तालाबंदी सात घंटे तक रही। इसके बाद ग्रामीण व किसानों ने पॉवर हाउस के मेन गेट के सामने ही बिजली निगम अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर कोसा। लोग तब तक गेट से नहीं हटे जब तक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। हालंाकि मौके पर मौजूद पॉवर हाउस के कर्मचारियों ने समझाने का प्रयास किया, मगर लोगों ने यह कहकर तालाबंदी रखी जब तक खुद अधिकारी यहां नहीं आ जाते, तब तक पॉवर हाउस का ताला खोला नहीं जाएगा। उधर पॉवर हाउस की तालाबंदी व लोगों के आक्रोश को देखकर बिजली कर्मियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना एक्सईएन व एसडीओ को की गई।
बॉक्स
लोगों ने अधिकारियों की जमकर लगाई क्लास
बता दें कि पॉवर हाउस की तालाबंदी को हुए पांच घंटे बीतने के बाद मौके पर बिजली निगम के एक्सईएन कुलदीप सिंह व एसडीओ पंकज देसवाल लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने नारेबाजी कर रहे लोगों को पॉवर हाउस का ताला खोलने की गुजारिश की। मगर लोगों ने खोलने से मना कर दिया। इसके बाद कर्मचारियों दोनों अधिकारियों व कर्मचारियों की जमकर क्लास लगाई। ग्रामीणों का कहना था निरंतर बिजली न चलने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जबकि नियम के अनुसार एरिया में 14 घंटे बिजली चलनी चाहिए थी, मगर चार दिन से बिजली की लुकाछिपी चल रही। ऐसे में पेयजल की समस्या आड़े आ रही है। राजबीर, नीटू, सोनू, सुरेन्द्र, विजयपाल शहजादवाला पूर्ण सिंह, संदीप, प्रवीन, राजेश, गुरदेव व इरफान डारपुर सुरेश, गुरदीप, इस्लाम, गुरमीत, तेजबीर, राजगीर, हरदेव, काका, दलजीत, हरिन्द्र, मनप्रीत, राजबीर, आरिफ, गुफरान व गुलजार ने बताया कि पॉवर ग्रीड में लगे सभी उपकरण व तारें घटिया किस्म की है। जिससे आए दिन पॉवर ग्रीड में कही ना कही खराबी आती रहती है ओर जो तारें डाली गई थी वह भी ज्यादा लोड नही उठा पाती ओर हाई वोल्टेज में तारें गर्म होकर टूटकर गिर जाती है।
विज्ञापन

बॉक्स
ग्रामीण बोले, ऐसा कोई दिन नहीं जब फाल्ट न हो
गुस्साए ग्रामीणों को अधिकारियों को गुस्से भरे लफ्जों में कहा कि साहब ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन पॉवर ग्रीड के उपकरण व तार में फाल्ट न आया हो। ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया चार साल पहले बने पॉवर ग्रीड की हालत ऐसी हो चुकी है जैसे पचास साल पुराना हो। ग्रिड की हालत बदतर हो चुकी है। बिल्डिंग के प्लास्टर तक उतरने लगा है। ऐसे में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है जिसके जिम्मेदार अधिकारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
सिपियावाला के ग्रामीणों ने डाली ग्रीड की सीएम विंडो पर शिकायत
ताहरपुर कलां में बने पॉवर ग्रीड में हुई लाखों की धांधली की आशंका को लेकर सिपियावाला के ग्रामीणों ने सप्ताह पहले पॉवर ग्रीड की जांच को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि पॉवर ग्रीड की विजीलेंस जांच कराई जाए। पॉवर ग्रीड में लगे सब उपकरणों की भी जांच की जाए।
वर्जन
तारों पर पेड़ गिरने से समस्या उत्पन्न आई है। ग्रामीणों ने जो आरोप निगम पर लगाए हैं वह सरासर गलत हैं। तारें अच्छी किस्म की है। इसके अलावा कर्मचारियों को भी सख्त तौर पर बोल दिया है वह ड्यूटी पर लापरवाही न बरते। बिजली को ठीक करवाया जा रहा है ठीक होते ही पहले की तरह 14 घंटे बिजली मिलेगी।

-कुलवंत सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम, यमुनानगर।
बॉक्स:-
बिजली किल्लत आने पर ग्रामीणों ने किया पॉवर हाउस पर प्रदर्शन
बिलासपुर। बिलासपुर 66केवी पॉवर स्टेशन अंतर्गत आने वाले मारवा, ज्ञानेवाला व हड़तौल फीडरों के तीन दर्जन से अधिक गांवों के सैकंडों ग्रामीण पिछले लगभग दस दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित होने को लेकर विद्युत कार्यालय पहुंच कर पूरे क्षेत्र की सप्लाई बंद करवा दी। ग्रामीणों ने विभाग की कर्यप्रणाली को लेकर रोष प्रकट किया। विभाग के जेई विनोद गाबा व संदीप कुमार ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीणों ने उनसे बात करने से मना कर दिया और मौके पर एसडीओ को बुलाने की मांग पर अड़ गए। लगभग डेढ घंटे तक पूरे क्षेत्र की बिजली की आपूर्ति बंद रही। ग्रामीण बलबीर सिंह, जगमेर ंसिह, दीदार सिंह, कपूरी, सरपंच कृष्ण लाल, संजू, चरण सिंह, करनैल, हरपाल , प्रमोद राणा, रणधीर, कुलदीप , धर्म पाल ने बताया कि पिछले लगभग दस दिनों से उनकेे गांवों में बिजली की आपूर्ति बार बार बाधित हो जाती है जिसका मुख्य कारण तारों में खराबी होना है। उधर सूचना मिलते ही तहसीलदार बिलासपुर तरूण सहोता, एसएचओ बिलासपुर रमेशचंद, एसए सुरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच किसान व ग्रामीणों से बातचीत की। इसी दौरान एसडीओ बिजली निगम सुदेश कुमार को बुलाया गया। एसडीओ सुदेश कुमार ने किसानों को आश्वान दिया कि उनके पुीडर की खराब केबल जल्द ही बदल कवर आपूर्ति को सुचारू कर दिया जाएगा तब जाकर लोग शांत हुए।
फोटो- 44 से 48 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed