{"_id":"5b75d24842c7921dc4090d01","slug":"153444819218150-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवर्धन नहर में धकेले पिंटू का 150 किमी दूर सोनीपत से मिला शव, बिलख कर रोये परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवर्धन नहर में धकेले पिंटू का 150 किमी दूर सोनीपत से मिला शव, बिलख कर रोये परिजन
Updated Fri, 17 Aug 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत से मिला आवर्धन नहर में धकेले गए पिंटू का शव
-पुलिस ने आरोपी डॉ. नरेश पर हत्या का किया केस दर्ज, आरोपी घुमाने के बहाने नहर पर ले गया था
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। आवर्धन नहर में धकेले गए पिंटू का शव आठ दिन बाद आखिरकार मंगलवार-बुधवार की रात एक बजे 150 किलोमीटर दूर सोनीपत के बवानी गांव के पास से नहर से बरामद कर लिया गया। सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इसकी सूचना यमुनानगर पुलिस को दी। परिजनों को जैसे ही पिंटू का शव मिलने की सूचना मिली, परिजन सोनीपत पहुंच गए। हरबंसपुरा कॉलोनी में अंतिम संस्कार किया गया। उधर, फर्कपुर पुलिस ने शव मिलने के बाद मामले में आरोपी डॉ. नरेश पर हत्या की धारा इजाद कर ली है। आरोपी का रिमांड पर गुरुवार को समाप्त हो गया। आरोपी को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
बीती नौ अगस्त को जैसे ही पुलिस को पता चला कि डा. नरेश ने पिंटू को सात लाख रुपये के लिए नहर में धक्का दे दिया। इसके बाद उसकी कार को भी आवर्धन नहर में फेंक दिया तो पुलिस ने शव की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जिले के गोताखोरों के अलावा कुरुक्षेत्र व हरिद्वार के स्पेशल गोताखोरों की टीम से पिंटू की पांजूपुर पुल से लेकर ठसका हेड तक तलाश करवाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। परिजनों दिनरात उसकी तलाश में नहर किनारों व पुलों पर बैठे रहे, लेकिन शव बहकर सोनीपत तक पहुंच गया। जहां से सोनीपत पुलिस ने बरामद किया। बीते आठ दिनों से परिजन भूखे प्यासे विलाप कर रहे थे।
उल्लेखनीय है कि हरबंसपुरा कॉलोनी निवासी कंवरपाल सैनी से डॉ. नरेश शर्मा ने सात लाख रुपये लिए थे। इसके बदले कंवरपाल ने रजिस्ट्री रख ली थी। मंगलवार शाम को नरेश ने फोन करके नकदी लेने देने के लिए कंवरपाल के बेटे पिंटू को बुलाया था। लेकिन पिंटू नहीं लौटा। शक होने पर पुलिस ने डॉ. नरेश को राउंडअप किया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया था कि सात लाख रुपये नहीं देने पड़े, इसलिए उसने पिंटू को नहर में धक्का दिया था।
विज्ञापन
पिंटू का शव सोनीपत से बरामद कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। मामले में अब आरोपी डॉ. नरेश के खिलाफ मामले में अब हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पहले मामला गुमशुदगी का दर्ज किया हुआ था। आरोपी
- ओमप्रकाश, एसएचओ, थाना फर्कपुर।
फोटो : 59