फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   भाजपा सरकार को अवैध माइनिंग का पत्थर भी हजम: हुड्डा

भाजपा सरकार को अवैध माइनिंग का पत्थर भी हजम: हुड्डा

Thu, 03 May 2018 12:48 AM IST
Updated Thu, 03 May 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भाजपा सरकार को अवैध माइनिंग का पत्थर भी हजम: हुड्डा
भाजपा सरकार को अवैध माइनिंग का पत्थर भी हजम: हुड्डा
विज्ञापन

जिला जेल में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर।
कांग्रेस से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि जो मुकदमा पूर्व मंत्री निर्मल सिंह पर बना, वह नहीं बनना चाहिए था। वह कानून की लड़ाई कोर्ट में लड़ेंगे और राजनीति की लड़ाई सड़कों पर लड़ेंगे। हुड्डा बुधवार को जिला जेल में पूर्व मंत्री निर्मल सिंह से मिलने पहुंचे थे। निर्मल सिंह बेलगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, हत्या के प्रयास और लूट के मामले में 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं।
पूर्व सीएम ने पूर्व मंत्री निर्मल सिंह से मुलाकात के बाद में जगाधरी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मैंने सुना था कि लक्कड़ हजम, पत्थर हजम। पर भाजपा घोटालों की सरकार है और इसका हाजमा बहुत तेज है। इस सरकार को अवैध माइनिंग का पत्थर भी हज्म है। गरीब आदमी की दाल रोटी की कांग्रेस स्कीम को बंद कर दाल भी हजम कर ली। हमारे समय में मुफ्त दवाई की स्कीम थी, इन्होंने दवाइयों में घोटाला किया और दवाई भी हजम है।
विज्ञापन

मानेसर लैंड स्कैम पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीजेपी ने राजनीतिक दुर्भावना के कारण राजनीतिक प्रतिशोध की वजह से केस बनाया है, ये विफल सरकार है। अपनी विफलता छिपाने के लिए विरोधियों पर झूठे केस बना रहे हैं। लोग अब इस इंतजार में हैं कि कब उन्हें मौका मिले और इन्हें घर भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल नीति पर हुड्डा ने कहा कि भाजपा की तो नीति बहकावा और दिखावा की है। सरकार ने 154 वादे किए, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया। दादूपुर-नलवी नहर बंद करने के मामले में हुड्डा ने कहा कि सरकार का काम होता है नहर खोदना, लेकिन यह ऐसी सरकार आई है जो नहर बंद कर रही है। लोगों की बुढ़ापा पेंशन बंद की। गरीब आदमी की दाल रोटी बंद इसी सरकार ने की।

हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने हरियाणा को कर्जे में दबा दिया। 2014 में जब तक कांग्रेस सरकार थी, तब 60 हजार करोड़ कर्ज था। अक्टूबर में भाजपा की सरकार बन गई और मार्च 2015 में 70 हजार करोड़ कर्ज हो गया। इसके बाद आज यह कर्जा एक लाख 60 हजार करोड़ हो गया। पैसा कहां लगा, ये नहीं पता, एक नया प्लान नहीं बनाया। एक मेट्रो कहीं एक इंच भी नहीं ले गए। कोई रेलवे लाइन नहीं बनी। साढ़े तीन साल में कुछ नहीं किया।
इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक बीएल सैनी, अर्जुन सिंह, जिला अध्यक्ष प्रदीप बिंद्रा, भारत शर्मा बब्बू, बृजपाल छप्पर, जाकिर हुसैन सहित मौके पर मौजूद रहे।


किसी से चल नहीं सकता इनेलो का गठबंधन
इनेलो- बसपा के गठबंधन पर पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने कहा कि इनेलो ने पहले भी गठबंधन किया था और उसका क्या असर पड़ा। पहले भी पोलिंग वाले दिन ही गठबंधन टूट गया था। इनेलो का गठबंधन किसी से चल नहीं सकता। इन्होंने भाजपा से भी कर के देख लिया। वहीं, एसवाईएल पर इनेलो मगरमच्छ के आंसू बहा रही है। एसवाईएल का जो मामला है, वह विलंब हुआ और पानी नहीं मिला, उसकी पूर्ण रूप से दोषी इनेलो है। पीछे भी इनेलो ने ड्रामा किया कि चलो पंजाब हम नहर खोद कर आएंगे और वहां जाकर वह सड़क फाड़ कर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed