{"_id":"5adb91444f1c1b84098b5de0","slug":"152433901418-yamuna-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यमंत्री ने मंडी का औचक निरीक्षण कर लिया गेहूं की खरीद, उठान व भुगतान का जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यमंत्री ने मंडी का औचक निरीक्षण कर लिया गेहूं की खरीद, उठान व भुगतान का जायजा
Updated Sun, 22 Apr 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्यमंत्री ने मंडी का औचक निरीक्षण कर लिया गेहूं की खरीद, उठान व भुगतान का जायजा
अमर उजाला ब्यूरो
यमुनानगर। खाद्य एवं आपूर्ति राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने छछरौली अनाजमंडी में औचक निरीक्षण कर गेहूं खरीद, उठान व भुगतान का जायजा किया। राज्यमंत्री कर्णदेव कांबोज ने मंडी में स्थित कई दुकानों पर जाकर गेहूं की सफाई व तुलाई का कार्य देखा और मंडी में गेहूं लेकर आए किसानों से बातचीत भी की। किसानों ने बताया कि इस बार गेहूं का झाड़ भी ज्यादा आ रहा है और मंडी में रेट भी पूरा मिल रहा है। उन्होंने मंडी में बनाए गए शौचालय व पीने के पानी के वाटर कूलरों को भी चैक किया और सभी इंतजाम सही पाए। मंडी निरीक्षण के बाद भाजपा छछरौली मंडल मीडिया प्रभारी एवं मंडी आढ़ती कपिल मनीष गर्ग के अनाज मंडी स्थित प्रतिष्ठान कार्यालय पर मंडी आढ़तियों, किसानों व मंडी में कार्यरत मजदूरों से बातचीत की। राज्यमंत्री ने कहा कि वह पहले भी छछरौली अनाज मंडी में आ चुके हैं और आगे भी आते रहेंगे। छछरौली अनाज मंडी में किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। मौके पर छछरौली व्यापार मंडल प्रधान सुशील कुमार, डीएफएससी सुरेंद्र धौलरा, हैफेड डीएम अमित कुमार, एएफएसओ विरेंद्र कुमार, राजेश गोयल, सेक्रेट्री मार्केट कमेटी यदुराज यादव, थाना छछरौली से सुभाष, प्रधान नगेशचंद प्रधान प्रेमसागर, प्रधान लक्षमीचंद, जगमाल सिंह, नवीन गोयल, सुनील गोयल, हरबंस सिंह, संजय गोयल, सुनील गोयल, बलबीर सिंह, सुरेंद्र बबला गर्ग, मनोज गोयल, नरेश मंगला, शुभ गर्ग, मंयक गोयल, सुरेश कुमार, अशवनी कुमार, संजय गर्ग, अजय गर्ग, विवेक गर्ग, मोहित सिंगला, ब्रजभूषण सिंगला, विरेंद्र, पंकज गर्ग, शुभ गोयल, हैफेड निरीक्षक शीश्शपाल गौरी, फूड सप्लाई निरीक्षक सविता, मंडी सुपरवाइजर रामरूप हुड्डा, सोमनाथ गोयल, धीरज अग्रवाल, रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
फोटो-11