फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Two accused arrested in temple theft case

Haryana: रेवाड़ी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मंदिर से चांदी का छतर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 03 Jun 2026 04:42 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 03 Jun 2026 04:42 PM IST
सार

इस मामले में सीआईए टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर बुधवार को मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

विज्ञापन
Two accused arrested in temple theft case
चोरों से बरामद चांदी - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी पुलिस ने भैंरू चौक स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में चांदी के छतर और नकदी चोरी के मामले को सुलझाते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी यूपी के जिला बांदा के गांव नाई हाल किरायेदार गांव ढालियावास निवासी आनंद पांडे व जिला बांदा के ही गांव लखनपुर हाल किरायेदार मोहल्ला अर्जुन नगर रेवाड़ी निवासी अरुण कुमार है।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 28 मई को मंदिर कमेटी के प्रधान मोहल्ला खासापुरा निवासी राजेंद्र सोनी ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 27 मई की रात को कोई चोर भैंरू चौक स्थित हनुमान मंदिर से चांदी के 7 छतर और दानपात्र से नकदी चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन


इस मामले में सीआईए टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर बुधवार को मामले में संलिप्त दोनों आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए करीब 1.058 किलोग्राम वजन के टूटे हुए चांदी के छतर बरामद कर लिए हैं। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई, जिसके बाद उन्हें अदालत के समक्ष पेश किया गया। अदालत के आदेशानुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed