फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth power is the country's great strength: Mayor

युवा शक्ति देश की बड़ी ताकत : मेयर

Thu, 27 Aug 2026 06:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 27 Aug 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Youth power is the country's great strength: Mayor
फोटो : सोनीपत के डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई में ‘खेलो इंडिया’’ अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। डॉ. बीआर आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, राई में ‘खेलो इंडिया’ अभियान के तहत युवाओं से संवाद हुआ। इसका उद्देश्य युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करना और खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देना था। खेलों से स्वस्थ, अनुशासित एवं सशक्त समाज निर्माण के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में कुलपति डॉ. देविंद्र सिंह ने मेयर राजीव जैन और राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया कुलगुरु को सम्मानित किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। खेल युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने ‘खेलो इंडिया’ जैसे अभियानों को प्रतिभाशाली युवाओं के लिए बेहतर अवसर बताया। कुलपति डॉ. देविंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियों की भूमिका बताई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया कुलगुरु ने विद्यार्थियों से अपने खेल अनुभव साझा किए। उन्होंने सफलता के लिए प्रतिभा, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और धैर्य को जरूरी बताया। प्रिया कुलगुरु ने चुनौतियों से सीख लेकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कुलसचिव डॉ. आशुतोष मिश्रा ने खेलों को शारीरिक, मानसिक विकास और नेतृत्व, सहयोग, अनुशासन के लिए महत्वपूर्ण बताया। युवाओं से ‘खेलो इंडिया’ और ‘फिट इंडिया’ के संदेश को अपनाने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed