फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth murdered over suspicion of a love affair; two minors taken into custody.

Sonipat News: प्रेम प्रसंग के शक में युवक की हत्या, दो नाबालिग अभिरक्षा में लिए

Wed, 01 Jul 2026 04:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Jul 2026 04:39 AM IST
विज्ञापन
Youth murdered over suspicion of a love affair; two minors taken into custody.
सोनीपत। गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में राई थाना पुलिस ने दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिया था। तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

यूपी के जिला मेरठ के खंदावली गांव निवासी शिवकुमार ने राई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि उनका 26 वर्षीय बेटा विशाल राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक बेसन फैक्टरी में काम करते थे और जठेड़ी गांव में किराये के मकान में रह रहा था। उनके पड़ोस में रहने वाले एक परिवार से उनके अच्छे संबंध थे और दोनों परिवारों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार पड़ोसी को अपनी पत्नी और विशाल के बीच प्रेम प्रसंग होने का संदेह था। इसी बात को लेकर मार्च में उसने फोन कर विशाल को समझाने की बात कही थी। साथ ही ऐसा नहीं होने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव कुमार ने बताया था कि शनिवार रात उनके मोबाइल पर एक कॉल आई जिसमें विशाल की चीखें सुनाई दे रही थीं। फोन पर मौजूद लोग कह रहे थे कि उन्होंने उनके बेटे को खत्म कर दिया है और आकर उसे ले जाएं। सूचना मिलने पर वह देर रात राई पहुंचे तो पता चला कि विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई है।
तीन दोस्तों ने दिया वारदात को अंजाम
पुलिस जांच में सामने आया है कि तीन दोस्तों ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। मामले में दो विधि विरुद्ध बालकों को अभिरक्षा में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की गई है जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस का कहना है कि तीसरे आरोपी को जल्द पकड़कर मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।



हत्या के मामले में दो नाबालिगों को अभिरक्षा में लिया गया है। जांच में तीन लोगों की संलिप्तता सामने आई है। तीसरे आरोपी की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द उसे भी पकड़ लिया जाएगा।
- रविंद्र सिंह, पुलिस प्रवक्ता, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed