फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth drowned in NCR water channel canal

एनसीआर वाटर चैनल नहर में डूबा युवक, तलाश जारी

Fri, 04 Nov 2022 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Youth drowned in NCR water channel canal
खरखौदा। गांव रोहणा से गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर में युवक डूब गया, जिसकी तलाश की जा रही है। इसके लिए नहर का पानी कम करवाया गया है। लेकिन अभी तक युवक का पता नहीं चला है।
विज्ञापन

थाना खुर्द निवासी इरशाद व नकुल हसनगढ़ स्थित एक कंपनी में कार्य करते हैं। वह रोजाना की तरह वीरवार रात को भी ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। शुक्रवार अलसुबह दोनों गांव रोहणा से गुजरने वाली एनसीआर वाटर चैनल नहर के किनारे पर बैठ गए, तभी पैर फिसलने से इरशाद नहर में गिरकर डूब गया। इसका सूचना नकुल ने उसके परिजनों को दी। परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद गोताखोरों व ग्रामीणों ने नहर में इरशाद की तलाश की। नहर में युवक की तलाश करने के लिए नहर के पानी को कम करवाया गया। देर शाम तक इरशाद का नहर में पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी इंस्पेटर सुनील कुमार का कहना है कि युवक के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। जिसके बाद गोताखोरों की सहायता से तलाश की जा रही है। अभी तक युवक का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed