फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Youth accused of beating father, grandparents for property

Sonipat News: युवक पर संपित्त के लिए पिता, दादा-दादी को पीटने का आरोप

Mon, 08 Jul 2024 04:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Youth accused of beating father, grandparents for property
सोनीपत। वेस्ट रामनगर की बुजुर्ग ने अपने पौत्र पर हमला करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि संपित्त के लिए पौत्र ने दादा-दादी के साथ पिता पर भी हमला किया। उसने पिता की आंख पर गंभीर चोट मार दी। साथ ही मारने की धमकी दी। शहर थाना पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


बुजुर्ग दर्शना ने पुलिस को बताया कि संपित्त को लेकर उनका पौत्र उनसे रंजिश रखता है। उसने 20 जून की रात को घर आकर अपने दादा को जान से मारने की धमकी दी और कहा कि मकान के सभी कागजात उसे दे दो, नहीं तो जान से मार देगा। वह उनकी जायदाद अपने नाम कराने की धमकी देने लगा। दादी का आरोप है कि बाद में उसने अपने पिता के साथ उनके व दादा के साथ मारपीट की। उसने अपने पिता की आंख पर गंभीर चोट मार दी। वह अपने ननिहाल के सदस्यों और अपनी मां के कहने के अनुसार चलता है। वह धमकी देता है कि वह उन्हें पांच मिनट में मार देगा। बुजुर्ग की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed