{"_id":"6064c43a8ebc3ed38166d147","slug":"youngsters-threaten-doctors-by-drinking-alcohol-farmer-leaders-apologize-sonipat-news-rtk6023822143","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरनास्थल पर बनाए गए अस्पताल में शराब पीकर युवाओं ने डॉक्टरों को धमकाया, किसान नेताओं ने माफी मांगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धरनास्थल पर बनाए गए अस्पताल में शराब पीकर युवाओं ने डॉक्टरों को धमकाया, किसान नेताओं ने माफी मांगी
विज्ञापन
सोनीपत। कुंडली बॉर्डर स्थित धरनास्थल पर किसानों के लिए बनाए गए अस्थायी अस्पताल में पिछले कई दिनों से शराब पीकर कुछ युवक रात को डॉक्टरों को धमकी देते हैं। इसकी जानकारी मिलने पर किसान नेताओं ने मंच से ऐसा नहीं करने की अपील की और चिकित्सकों से ऐसी घटना दोबारा नहीं होने की बात कहते हुए माफी मांगी। वहीं धरनास्थल पर यूपी के जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी पर भाजपा का झंडा लगा देखकर किसानों ने उसको घेर लिया। हालांकि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराते हुए उसकी गाड़ी को वहां से निकलवाया।
कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर एक सामाजिक संस्था ने 10 बेड का अस्पताल बनाया हुआ है, जिसमें ऑक्सीजन से लेकर अन्य कई तरह की सुविधाएं हैं। इसके अलावा संस्था ने कई एंबुलेंस भी वहां लगाई हुई हैं, जिससे किसी किसान ही हालत ज्यादा खराब होने पर उसे एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जा सके। किसान नेता व एडवोकेट प्रेम सिंह भंगू ने मंच से कहा कि उस अस्पताल में पिछले कई दिनों से कुछ युवा रात के समय शराब पीकर जाते हैं और वहां चिकित्सकों को हथियार दिखाने के साथ ही अभद्रता करते हैं। यह मामला जब उनके संज्ञान में लाया गया तो उससे संबंधित एक पत्र संयुक्त किसान मोर्चा को दिया और इस पर रोक लगाने के लिए कहा गया।
यूपी के जिला पंचायत सदस्य की गाड़ी पर भाजपा का झंडा देख बिफरे किसान
कुंडली बॉर्डर धरनास्थल पर टीडीआई सिटी के पास बुधवार को किसानों ने भाजपा का झंडा लगा एक गाड़ी को घेर लिया और वहां हंगामा शुरू कर दिया। इसकी सूचना पर कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और उस गाड़ी को वहां से बाहर निकाला गया। उस गाड़ी में यूपी का जिला पंचायत सदस्य मनोज राजपूत मौजूद था। जिसको पुलिस ने वहां से वापस भेज दिया।