{"_id":"67856d326e6bd83fad05c918","slug":"yash-has-a-criminal-record-in-the-past-as-well-he-has-been-named-in-five-cases-including-attempted-murder-sonipat-news-c-197-1-snp1001-130785-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यश का पहले भी रहा आपराधिक रिकॉर्ड, हत्या की कोशिश समेत पांच मामलों में रहा नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यश का पहले भी रहा आपराधिक रिकॉर्ड, हत्या की कोशिश समेत पांच मामलों में रहा नामजद
Tue, 14 Jan 2025 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो :35: यश।
सोनीपत। हिसार के गांव चौधरीवास के पास एसटीएफ रोहतक की टीम के साथ मुठभेड़ में घायल हुए गांव खेवड़ा के यश का पहले भी आपराधिक रिकार्ड रहा है। उस पर हत्या की कोशिश समेत अवैध शस्त्र अधिनियम में पांच मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वह फिलहाल गांव में रहता था। उसके कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आने का पता नहीं है।
चौधरीवास गांव के पास शनिवार रात को एसटीएफ रोहतक की टीम के साथ हुई मुठभेड़ में सोनीपत के खेवड़ा निवासी यश (31) को गोली लग गई थी। उसके दो साथी भाग गए थे। घायल यश को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है। एसटीएफ का कहना है कि यश लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हुआ है। सोनीपत में भी नामजद रहा है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ सोनीपत के सदर थाना में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज है। इसके साथ ही उसके खिलाफ सदर सोनीपत, खरखौदा व सिटी सोनीपत में भी अवैध शस्त्र अधिनियम में मुकदमे दर्ज हैं। इतना ही नहीं करनाल के रामनगर थाना में उसके खिलाफ अवैध शस्त्र अधिनियम में षड्यंत्र का आरोप है। वहां उसके गांव के युवक को अवैध शस्त्र अधिनियम में पकड़ा गया था।
लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आने का नहीं पता
ग्रामीण बोले कि यश के लॉरेंस बिश्नोई गैंग के संपर्क में आने की कोई जानकारी है। यश के परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई है। वह शादीशुदा है और उसके पास एक बेटा भी है। वह अक्सर गांव में ही दिखाई देता था।