फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Yamuna in spate: Situation worsening in Sonipat; Erosion happened near Machharola and Bhainra-Bankipur

उफान पर यमुना: सोनीपत में बिगड़ रहे हालात; मच्छरोला व भैंरा-बांकीपुर के पास हुआ कटाव, गांवों में भरा पानी

Wed, 12 Jul 2023 01:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Jul 2023 01:58 PM IST
सार

पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नहरों व नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी सोनीपत क्षेत्र में पहुंचने के बाद लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। खेतों में पानी भरने से पांच हजार एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई है।

विज्ञापन
Yamuna in spate: Situation worsening in Sonipat; Erosion happened near Machharola and Bhainra-Bankipur
जाजल के पास जायजा लेने पहुंचे मेयर निखिल मदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में यमुना खतरे के निशान के पास बह रही है। हथिनी कुंड बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी सोनीपत क्षेत्र में पहुंचने के बाद लगातार हालात बिगड़ रहे हैं। बुधवार सुबह मुरथल क्षेत्र के गांव मच्छरोला के पास और भैरा बांकीपुर के पास कटाव हो गया। ग्रामीणों व प्रशासन ने मशक्कत के बाद कटाव का बंद कराया। यमुना के सटे करीब 25 गांवों तक पानी पहुंच चुका है।

विज्ञापन


पांच हजार एकड़ से अधिक फसल जलमग्न
जाजल से टोंकी रोड पर पानी भरने व रास्ता टूटने से संपर्क बाधित हो गया है। इतना ही नहीं गांव जाजल के पास बिजली लाइन में फाल्ट आ गया। जिससे शहर में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। गांव जाजल के रेनीवेल से आधे शहर में पीने के पानी की सप्लाई होती है। ऐसे में जब तक फाल्ट ठीक नहीं होगा पेयजल मुसीबत बन सकता है। यमुना क्षेत्र के खेतों में पानी भरने से पांच हजार एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई है।  
विज्ञापन


ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका
पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद नहरों व नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। ऐसे में यमुना में लगातार पानी छोड़ा जा रहा है। अंदर हथिनी कुंड बैराज से रुक-रुककर पानी छोड़े जाने से यमुना उफान पर है। सोनीपत के गांव मच्छरोला में बुधवार सुबह उस समय हडक़ंप मच गया जब शहरवासियों के लिए यमुना से बिछाई गई पेयजल पाइपलाइन के कट में दरार आनी शुरू हो गई। जिससे धीरे-धीरे कटाव बढऩे लगा तो ग्रामीणों को अनहोनी की आशंका सताने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने कटाव को रोकने की पहल की

ग्रामीणों व जिला प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कटाव को रोकने की पहल की। सूचना मिलने के बाद सिंचाई विभाग के एसई आरके बोडवाल व एक्सईएन गुलशन टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसई आरके बोडवाल ने बताया कि टीम लगातार यमुना क्षेत्र से लगते गांव के लिए बनाए गए बांध पर  निरीक्षण कर रही है। कटाव की सूचना पर उसे तुरंत भर दिया गया।

पानी में फंसे ग्रामीणों को बचाकर बाहर निकाला
वहीं बाद में गांव भैरा बांकीपुर के पास यमुना में कटाव हो गया। जिससे गांव के खेतों की दो हजार एकड़ से अधिक फसल जलमग्न हो गई। वहीं पानी गांव की तरफ बढऩे लगा। इसी बीच खेतों में काम कर रहे 11 लोग व महिलाएं पानी में फंसने की सूचना मिली। जिस पर गांव से सरपंच के पति जयराम शर्मा व अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से कटाव रोका गया। प्रशासनिक अमले की मदद से पानी में फंसे ग्रामीणों को बचाकर बाहर निकाला गया।

ग्रामीणों को प्रशासन ने अलर्ट किया

यमुना क्षेत्र के गांव दहिसरा, भैरा बांकीपुर, खुर्मपुर, मनौली, टोंकी, पबसरा, टांडा, झुंडपुर, जाजल, गढ़ मिरकपुर, नांदनौर, टिकौला आदि के ग्रामीणों को प्रशासन ने अलर्ट कर दिया है। इन गांवों के खेतों में पांच हजार एकड़ से अधिक भूमि में पानी भर गया है। जिससे किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। खेतों में लगे ट्यूबवेल के कमरों में पानी भरा हुआ है।

जाजल के पास बिजली में फाल्ट, पानी से 14 खंभे टूटे, शहर में होगा जल संकट

गांव जाजल के पास यमुना किनारे रेनीवेल स्थापित कर वहां से सोनीपत में आधे शहर में पेयजल की सप्लाई जाती है। यमुना में आए पानी के कारण गांव जाजल के पास बिजली में फाल्ट आ गया। बाद में पानी भरने से 14 खंभे टूट गई और कई पेड़ भी टूट गए। जिससे अब पानी उतरने के बाद ही फाल्ट को दूर किया जा सकेगा। जिसके चलते आधे शहर में पानी का संकट खड़ा हो सकता है।

कई दिन पेयजल की परेशानी
नगर निगम मेयर ने यमुना के जाजल घाट पर निरीक्षण करने के बाद जानकारी दी कि शहर में अभी कई दिन पेयजल की परेशानी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पानी का कम से कम प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि फिलहाल मुरथल में लगाए गए ट्यूबवेल से पेयजल की सप्लाई की जाएगी। साथ ही जिन कॉलोनियों में ट्यूबवेल का पानी नहीं जाएगा वहां टेंकर भेजकर पानी की सप्लाई कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed