{"_id":"6928af36c528d61ce4001360","slug":"wrestling-will-be-held-in-geeta-mahotsav-wrestlers-from-the-district-will-participate-sonipat-news-c-197-1-snp1008-145920-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गीता महोत्सव में होगी कुश्ती, जिले के पहलवान लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गीता महोत्सव में होगी कुश्ती, जिले के पहलवान लेंगे भाग
Fri, 28 Nov 2025 01:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। खेल विभाग, पंचकूला की ओर से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव-2025 के तहत 2 दिसंबर को कुरुक्षेत्र स्थित थीम पार्क में पुरुष एवं महिलाओं के लिए कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर पहलवानों को प्रोत्साहित करेंगे। कुश्ती में सोनीपत के पहलवान भी भाग ले सकेंगे।
जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले से प्रतिभागी खिलाड़ियाें के चयन के लिए जिलास्तरीय कुश्ती (पुरुष एवं महिला) के ट्रायल 29 नवंबर को आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल का आयोजन खरखौदा स्थित प्रताप सिंह मेमोरियल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रिहायशी प्रमाणपत्र व आधार कार्ड की प्रति साथ लाना अनिवार्य रहेगा। प्रतियोगिता चार वजन वर्गों में आयोजित की जाएगी। इनमें भारत कुमार : -74 किलोग्राम भारवर्ग, भारत कुमारी : 62 किलोग्राम भारवर्ग, भारत केसरी : +74 किलोग्राम भारवर्ग व भारत केसरी : +62 किलोग्राम भारवर्ग शामिल रहेंगी।
विज्ञापन
इच्छुक खिलाड़ी प्रतियोगिता व ट्रायल से संबंधित अधिकारी जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला खेल कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।