फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work should be done in a dignified manner in life: Mahant

जीवन में मर्यादित रहकर ही करने चाहिए कार्य : महंत

Mon, 13 Jan 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 13 Jan 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Work should be done in a dignified manner in life: Mahant
फोटो 30- सोनीपत के नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में श्रीराम कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : संवाद
सोनीपत। नरेंद्र नगर स्थित शिव मंदिर में चल रहे श्रीराम कथा एवं दिव्य सत्संग का आठवां दिन रहा। कथाव्यास महंत प्रिंस मुद्गल ने रामकथा में पंचवटी में श्रीराम, सीता व लक्ष्मण प्रवास, सीता हरण, जटायु व श्रीराम-सुग्रीव मित्रता के प्रसंग का वर्णन किया। कथा में यजमान के रूप में राज सिंह कड़वल ने परिवार सहित पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन

कथाव्यास महंत प्रिंस मुद्गल ने बताया कि रामायण ही मनुष्य को मर्यादा में रहने की सीख देती है। प्रभु श्रीराम ने मानव रूप से अवतार लेकर मनुष्य को यही सिखाया है कि जीवन में मर्यादित रहकर ही कार्य करने चाहिए। कथा का संचालन करते हुए आचार्य मनमोहन मिश्रा ने बताया कि सोमवार को श्रीराम कथा में सुंदरकांड की कथा की जाएगी। कथा में शिव मंदिर सुधार समिति की ओर से आत्मप्रकाश यादव, श्रीनिवास, योगेंद्र कुशवाह, अखिलेश उपाध्याय, अनिल मिश्रा, पंडित सुरेश वत्स, रामनिवास, ओमवती रोहिल्ला, संगीता वर्मा, निर्मला खर्ब, कमला खोखर व पूनम गुप्ता मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed