फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work on shed and foot overbridge begins at railway station

Sonipat News: रेलवे स्टेशन पर शेड, फुट ओवरब्रिज का काम शुरू

Sat, 25 Oct 2025 02:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Work on shed and foot overbridge begins at railway station
सोनीपत। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए शेड लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। भवन व एक और फुट ओवरब्रिज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इस बार शेड को पहले की अपेक्षा ऊंचा व बड़े आकार में लगाया गया है ताकि यात्रियों को प्लेटफार्म पर धूप व बारिश से निजात मिल सके। शेड का काम पूरा होने के बाद इनके नीचे यात्रियों की लिए बेंच भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत सोनीपत स्टेशन पर पहले लगे अधिकतर शेड हटा दिए गए थे। अब यात्रियों के लिए यहां आधुनिक शेड लगाने का काम शुरू किया गया है। प्लेटफार्म एक पर दो जगह शेड लगाए गए हैं। स्टेशन पर परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों पर 29 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन

रेलवे ने सोनीपत स्टेशन पर प्रथम चरण के चल रहे निर्माण कार्यों को नवंबर माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा है। स्टेशन पर एक और फुट ओवरब्रिज निर्माण व शेड लगाने के कार्य की जिम्मेदारी जालंधर की कंपनी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए 4.50 करोड़ रुपये की लागत से एक और 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज का निर्माण करवाया जा रहा है। इस राशि में बिजली संबंधी कार्य भी शामिल किए गए हैं।
फुट ओवरब्रिज के साथ लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू कर दिया गया है, जल्द ही शेड लगाने का काम भी शुरू करवाया जाएगा। फुट ओवरब्रिज की सीढ़ियां आरपीएफ-जीआरपी थाना के पास प्लेटफार्म नंबर 1 से लेकर सभी प्लेटफार्म के साथ स्टेशन के द्वितीय प्रवेश मार्ग की ओर उतारी जाएंगी।
करीब 40 हजार यात्रियों को मिलेगा फायदा
ए ग्रेड श्रेणी में शामिल सोनीपत स्टेशन से करीब 40 हजार यात्री रोजाना दिल्ली व अंबाला रूट पर आवागमन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों को सोनीपत स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए 6 अगस्त 2023 को वर्चुअल माध्यम से पुनर्विकास की आधारशिला रखी थी। स्टेशन पर होने वाली हाईटेक सुविधाओं का सभी यात्रियों को फायदा मिलेगा।

--
वर्जन
सोनीपत स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन परियोजना के तहत यात्रियों की सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से नए सिरे से विकास किया जा रहा है। कर्मचारियों को भवन निर्माण के साथ सभी कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। काम पूरा होने के बाद यात्रियों को खास सुविधाएं मिलेंगी।-सुखविंद्र सिंह, रेल प्रबंधक (डीआरएम), दिल्ली मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed