फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Work on removing the divider on Railway Road has begun and will be done afresh.

Sonipat News: रेलवे रोड पर डिवाइडर हटाने का काम शुरू, नए सिरे से होगा निर्माण

Sat, 21 Feb 2026 07:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 21 Feb 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Work on removing the divider on Railway Road has begun and will be done afresh.
फोटो : सोनीपत के गन्नौर में रेलवे रोड पर तोड़ा गया डिवाइडर। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। नगर पालिका ने रेलवे रोड पर बने डिवाइडर को तोड़ने का काम शुरू कर दिया है। डिवाइडर पर लगे पत्थर के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई थी। इससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कत हो रही थी। देवीलाल चौक से जीटी रोड तक जाने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति बन रही थी।
करीब पांच वर्ष पहले इस डिवाइडर का निर्माण कराया गया था। समय के साथ यातायात का दबाव बढ़ने पर यह डिवाइडर समस्या का कारण बनने लगा। स्थानीय व्यापारियों व वाहन चालकों की ओर से लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सड़क पर पर्याप्त जगह नहीं बचने से दिनभर जाम की स्थिति रहती है।
विज्ञापन

शिकायतों और मौके की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका ने डिवाइडर हटाने का निर्णय लिया। पालिका अभियंता राहुल मोर के अनुसार पुराने डिवाइडर को पूरी तरह हटाकर नई योजना के तहत कम चौड़ाई और बेहतर डिजाइन का डिवाइडर बनाया जाएगा ताकि सड़क की चौड़ाई बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा ताकि यातायात पूरी तरह बाधित न हो। स्थानीय लोगों ने नए निर्माण में गुणवत्ता और मजबूती सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि इस बार ऐसा निर्माण हो जो भविष्य में परेशानी का कारण न बने।बढ़ते यातायात को ध्यान में रखकर तैयार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed