फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   womes's death for dowery

दहेज के लिए की गई थी विवाहिता की हत्या, पति-ससुर पर केस

Mon, 05 Aug 2019 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
womes's death for dowery
गांव तिहाड़ कलां में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता के पिता ने बेटी की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने पिता के बयान पर पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि शनिवार को गांव तिहाड़ कलां निवासी पूजा (25) का शव घर में बने कमरे में मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। परिजनों ने बताया था कि पूजा ने फंदा लगाकर जान दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया था। मामले की सूचना के बाद पहुंचे पूजा के पिता यूपी के जिला शामली के गांव भौरा कलां निवासी वेदपाल ने उसकी बेटी की दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। वेदपाल ने बताया कि उसने अपनी बेटी की शादी तीन साल पहले तिहाड़ कलां के सुनील के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा था। पति के साथ ही ससुर कृष्ण भी उसकी बेटी को तंग करता था। पुलिस ने मामले में वेदपाल के बयान पर पति व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

दो मासूमों से छिना मां का साया
पूजा की दहेज के लिए हत्या करने से उसकी दो मासूम बेटियों से मां का साया छीन गया है। पूजा की पौने दो वर्ष व छह माह की दो बेटियां हैं। मां की दहेज के लिए हत्या करने के साथ ही पिता व दादा पर दहेज हत्या का आरोप लग गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला की मौत के मामले में उसके पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बिसरा जांच को भेजा गया है। जिसके आधार पर मौत के कारणों का पता लगाकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कृष्ण कुमार, जांच अधिकारी, थाना सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed