फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Woman snatched three lakh rupees by smelling intoxicants, also raped

महिला को नशीला पदार्थ सुंघा तीन लाख रुपये छीने, दुष्कर्म भी किया

Wed, 21 Jul 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Woman snatched three lakh rupees by smelling intoxicants, also raped
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से बैंक में रुपये जमा कराने जा रही महिला को युवक ने नशीला पदार्थ सुंघाकर तीन लाख रुपये व एटीएम कार्ड छीन लिया। इसके बाद छह दिन तक पानीपत के समालखा में बंधक बनाकर उससे कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने मां समेत महिला को किसी को कुछ बताने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी। अब महिला ने करीब डेढ़ माह बाद पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत देकर महिला ने बताया कि वह 31 मई को गांव स्थित बैंक की शाखा में तीन लाख रुपये जमा करवाने जा रही थी। रास्ते में गांव के युवक ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उससे तीन लाख रुपये और एटीएम कार्ड छीन लिया। बेहोशी की हालत में युवक उसे समालखा ले गया और कमरे में बंद कर दिया। महिला का आरोप है कि युवक ने उसे 5 जून तक बंधक बनाकर रखा और उससे कई बार दुष्कर्म किया। इसके साथ ही आरोपी व उसकी मां ने महिला को धमकी दी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे परिवार समेत जान से मार देंगे। महिला ने घर लौटने के बाद डर के चलते किसी को कुछ नहीं बताया। वह उनके डर से कुछ दिन के लिए मायके चली गई थी। उसे मायके से लौटने पर युवक ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया। इस पर महिला ने पति को घटना के बारे में बताया और पुलिस को शिकायत दी। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला ने युवक पर नशीला पदार्थ सुंघाकर रुपये व एटीएम छीनने और उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उसने युवक की मां पर भी धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस मामले की जांच की जा रही है। - कर्मजीत सिंह, सदर थाना एसएचओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed