फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   woman raped a youth when she went to tha field take cattle

खेत में पशुचारा लेने गई महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 12:10 PM IST
विज्ञापन
woman raped a youth when she went to tha field take cattle
सोनीपत। राई थाना क्षेत्र के गांव में पशुचारा लेने खेत में गई महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राई थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली 32 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को हराचारा लेने खेत में गई थी। उसे खेत में अकेला पाकर गांव के राकेश ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। साथ ही आरोपी ने किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि उसने घर आकर मामले से परिजनों को अवगत कराया। जिस पर पुलिस को शिकायत दी गई। राई थाना पुलिस ने दुष्कर्म व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed