फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Withdrawal of Rs 1.12 lakh from credit card by fraud

Sonipat News: झांसा देकर क्रेडिट कार्ड से निकाले 1.12 लाख

Tue, 21 Nov 2023 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Nov 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Withdrawal of Rs 1.12 lakh from credit card by fraud
गोहाना। साइबर अपराधियों ने क्रेडिट कार्ड की केवाईसी करने व सालाना 17 हजार रुपये बचाने का झांसा देकर क्रेडिट कार्ड पर लिंक भेजकर 1 लाख 12 हजार 260 रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने ठगी की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रेलवे कॉलोनी निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उनके क्रेडिट कार्ड से सोमवार दोपहर 2.40 बजे 14 हजार 721 रुपये व 8 मिनट बाद 97 हजार 539 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति फोन कॉल कर क्रेडिट कार्ड में से 17000 रुपये कटने की बात कही। कुछ भुगतान करने पर सालाना 17 हजार रुपये नहीं देंगे का झांसा दिया। वह उसके झांसे में आ गया और भेजे गए लिंक पर क्लिक कर दिया। क्लिक करने के बाद क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 12 हजार 260 रुपये निकल गए। शहर थाना गोहाना के सहायक उप निरीक्षक अमरदीप सिंह ने कहा कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed