फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wishing for happiness and prosperity by worshipping Govardhan, distributing Annakut Prasad

Sonipat News: गोवर्धन पूजा कर की सुख-समृद्धि की कामना, बांटा अन्नकूट का प्रसाद

Thu, 23 Oct 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 23 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Wishing for happiness and prosperity by worshipping Govardhan, distributing Annakut Prasad
फोटो 26- सोनीपत के बड़ा बाजार ​स्थित चिटाने वाली माता मंदिर सिद्धपीठ में गोवर्धन पूजन करते समित
सोनीपत। जिले में बुधवार को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव मनाया गया। प्राचीन मंदिरों समेत अन्य स्थानों पर श्रद्धालुओं ने भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों व विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं की ओर से अन्नकूट का प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन

शहर में पुरानी महावीर कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ श्री लक्ष्मी नारायण बालाजी मंदिर, बड़ा बाजार स्थित चिटाने वाली माता मंदिर, कामी रोड सिद्धपीठ बाबा धाम मंदिर, गीता भवन मंदिर, कल्याण नगर स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर, सब्जी मंडी, गुड़ मंडी सेक्टर-15 स्थित चिंतपूर्णी मंदिर सहित विभिन्न जगह भगवान गोवर्धन पूजा उत्सव मनाकर अन्नकूट उत्सव का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

महावीर कॉलोनी स्थित सिद्धपीठ लक्ष्मीनारायण बालाजी मंदिर में गोवर्धन पूजन महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि विधायक निखिल मदान व मेयर राजीव जैन ने पूजन कर महोत्सव का शुभारंभ किया। अध्यक्षता मंदिर के प्रधान सुरेश भारद्वाज ने की। विधायक निखिल मदान ने विश्वकर्मा दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस का महत्व बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने ठाकुर द्वारा मंदिर कल्याण नगर, सब्जी मंडी, मिर्च मंडी, गुड मंडी, चिंतपूर्णी मंदिर सेक्टर-15 में लगाए गए अन्नकूट के भंडारे में प्रसाद वितरित किया।
वहीं मेयर राजीव जैन ने ऋषि कॉलोनी स्थित शनि मंदिर सेवा समिति, शिव सेवा समिति, श्रीबालाजी हनुमान मंदिर, अग्रसेन भवन, चिंतपूर्णी मंदिर, सब्जी मंडी में फल-सब्जी विक्रेताओं की ओर से आयोजित गोवर्धन पूजन उत्सव व भंडारे में भाग लिया। कार्यक्रमों में प्रह्लाद गोयल, सुशील गोयल, रवि गोयल, पार्षद अतुल जैन, मुकेश सैनी, मनोज शर्मा, देवेंद्र खत्री, टीकाराम मित्तल, ओंकार दास गर्ग आदि मौजूद रहे।
रेलवे स्टेशन परिसर स्थित सीनियर सेक्शन इंजीनियर कार्यालय में विश्वकर्मा जयंती पर हवन कर भंडारा लगाया गया। कार्यक्रम में सोनीपत स्टेशन अधीक्षक सुनील कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर भरत सिंह राठी ने अन्य कर्मियों के साथ मिलकर हवन में आहुति डाली।
बड़ा बाजार स्थित चिट्टाने वाली माता मंदिर सिद्धपीठ में गोवर्धन महाराज की विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई। पंडित अमित शौनक ने मंत्रोच्चारण के साथ श्रद्धालुओं को गोवर्धन पूजन करवाया। कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। प्रधान महेश गोयल, अशोक गोयल, सुरेश गर्ग, तरुण गोयल, दीपक, नरेश कुमार, सुधीर गोयल, आशुतोष शौनक, राजेश शौनक मौजूद रहे।
प्रभातफेरी निकालकर किया गोवर्धन पूजन
सोनीपत। नरेंद्र नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर गोवर्धन पूजन कर अन्नकूट का भंडारा लगाया गया। इससे पहले श्रद्धालुओं ने प्रभातफेरी निकालकर कीर्तन किया। मंदिर परिसर में महिला मंडली ने मिलकर संकीर्तन कर प्रभु गुणगान किया। पूनम गुप्ता, स्वीटी शर्मा, मनोज कुमार ने भजन सुनाए। प्रभातफेरी का नेतृत्व संजय शर्मा ने किया। तत्पश्चात कढ़ी-चावल का भंडारा लगाकर श्रद्धालुओं ने सेवा की। कार्यक्रम में डॉ. मनमोहन मिश्रा, मूर्ति देवी, मोहन सोनी मौजूद रहे।

श्रीराम मार्केट में लगाया अन्नकूट भंडारा
गन्नौर। गोवर्धन पूजा व विश्वकर्मा दिवस पर श्रीराम मार्केट एसोसिएशन की ओर से नगरपालिका कार्यालय के सामने अन्नकूट का भंडारा लगाया गया। भगवान गोवर्धन को कढ़ी-चावल का भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। नगरपालिका के अध्यक्ष अरुण त्यागी ने भी भंडारे में सहयोग किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप सिंघल, राकेश शर्मा, हरीश मुद्गिल, मोहित सैनी, विजय गोस्वामी, मुकुल शर्मा, रजत हांडा, गौरव शास्त्री, सतीश धीमान, जितेंद्र दहिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed