फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   wife murdered In Sonipat Of Haryana

एसडीओ ने लेक्चरर पत्नी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया, 'काली बताकर लेना चाहता था तलाक'

Sun, 18 Aug 2019 10:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Sun, 18 Aug 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
wife murdered In Sonipat Of Haryana
सुमन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

सोनीपत की आनंद कालोनी में बिजली निगम के एसडीओ ने लेक्चरर पत्नी की हत्या कर शव को फंदे पर लटका दिया। महिला के मायके वालों ने एसडीओ व उसके परिजनों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि एसडीओ पत्नी को काली बताकर तलाक लेना चाहता था।

विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास, जेठ, जेठानी व दो रिश्तेदारों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में हरियाणा पुलिस का एएसआई भी शामिल है। ओल्ड डीसी रोड स्थित आनंद कालोनी में रहने वाले बिजली निगम के एसडीओ अश्विनी धनखड़ की पत्नी सुमन (32) का शव शुक्रवार रात को संदिग्ध परिस्थिति में फंदे पर लटका मिला।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- भजनलाल और बंसीलाल के बाद निर्णायक मोड़ पर हुड्डा, आज रोहतक में ले सकते बड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन


सुमन खरखौदा के स्कूल में गणित की लेक्चरर थी। महिला के मायके वालों को जब पता लगा तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जींद के गांव पांडू पिंडारा निवासी सुमन के पिता जयवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी की शादी मार्च, 2011 में अश्विनी के साथ हुई थी।

 

शादी के बाद से ही पति अश्विनी, सास अंगूरी, जेठ जितेंद्र, जेठानी प्रमिला व अश्विनी का ममेरा भाई हरियाणा पुलिस का एएसआई नरेश कम दहेज लाने को लेकर प्रताड़ित करते थे। सुमन ने कई बार इस बारे में बताया था। जिसके बाद उन्होंने ससुराल पक्ष को कई बार समझाया भी मगर वह नहीं माने।

उनकी बेटी को अक्सर काले रंग को लेकर ताने भी दिए जाते। आरोप है कि पति उसे तलाक ले लेने को कहता था। ताकि वह दूसरी शादी कर सके। ऐसा न करने पर सुमन को जान से मारने की धमकी भी दी जाती थी। जयवीर ने पुलिस को बताया कि 19 जुलाई को सुमन ने बताया था कि अश्विनी के अन्य महिला से अनैतिक संबंध हैं।

 

रवि नाम का युवक भी मामले में शामिल है। अब शुक्रवार की रात उन्हें सूचना मिली थी की सुमन ने आत्महत्या कर ली है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था और घुटने जमीन पर थे। जयवीर का आरोप है कि बेटी के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उनकी बेटी की हत्या कर शव फंदे पर लटकाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इसे भी पढ़ें- तार टूटकर गिरने से दो घंटे तक ठप रहा रेलवे ट्रैक, अलग-अलग स्टेशनों पर रोकी गईं आधा दर्जन ट्रेनें


महिला का शव फंदे पर लटका होने की सूचना मिली थी। मृतका के पिता की शिकायत पर पति, सास, जेठ, जेठानी व दो रिश्तेदारों पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। बिसरा रिपोर्ट के लिए नमूने भी भेजे गए हैं। इसके बाद ही मामला पूरी तरफ स्पष्ट हो पाएगा। मामले में ठोस कार्रवाई की जाएगी। -सुखबीर सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed