फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weeds spread in the village due to the death of two friends and injuries to two in the accident.

हादसे में दो दोस्तों की मौत व दो के घायल होने से गांव में फैल गया मातम

Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Weeds spread in the village due to the death of two friends and injuries to two in the accident.
खरखौदा। सोनीपत-रोहतक मार्ग पर गांव हुमायूंपुर के पास गांव सिसाना के दो दोस्तों की सड़क हादसे में मौत होने और दो के घायल होने से गांव में मातम पसर गया है। चारों दोस्त रात को गांव से रोहतक की तरफ जा रहे थे। बेसहारा पशु के सामने आने पर उसे बचाने में अनियंत्रित हुई कार पेड़ से जा टकराई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार रात को गांव सिसाना निवासी किसान ओमबीर उर्फ धोलू (27) अपने साथी गांव के ही अजय, प्रवीन व सन्नी के साथ किसी काम से रोहतक की तरफ जा रहे थे। जब वह हुमायूंपुर से आगे पहुंचे तो कोई बेसहारा पशु अचानक उनकी कार के सामने आ गया। जिससे चालक सन्नी कार से नियंत्रण खो बैठा। कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे कार सवार चारों दोस्त घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक ले जाया गया, जहां पर चिकित्सक ने जांच के बाद ओमबीर व अजय को मृत घोषित कर दिया। सन्नी व प्रवीन को उपचार दिया जा रहा है। हादसे का शिकार हुआ ओमबीर अपने भाई व माता-पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। अभी ओमबीर के पास कोई बच्चा नहीं है। परिवार हंसी-खुशी से अपने दिन बिता रहा था कि शुक्रवार की रात हादसे ने ओमबीर को परिवार से छीन लिया। वहीं गांव सिसाना निवासी अजय परिवार में बड़ा था। उससे छोटा एक भाई व एक बहन है। अजय दसवीं तक की पढ़ाई करने के बाद घर पर ही रहता था और काम में परिवार का हाथ बंटाता था। साथियों के साथ गया अजय हादसे का शिकार हो गया। बेटे को खो देने के बाद परिवार का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed