फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather: Minimum temperature dropped with light fog, recorded at 2.4 degrees

मौसम : हल्के कोहरे के साथ गिरा न्यूनतम तापमान, 2.4 डिग्री किया गया दर्ज

Thu, 19 Dec 2024 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Weather: Minimum temperature dropped with light fog, recorded at 2.4 degrees
सोनीपत। कड़ाके की सर्दी दस्तक देने लगी है। सोनीपत में नहर किनारे का न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री तक गिरने से लोग कांपने को मजबूर हो गए। कोहरा छाने से वाहनों की गति पर ब्रेक लगा रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में दृश्यता 50 मीटर तक सिमटी रही। धूप निकलने के बाद ही राहत मिल सकी। सोनीपत में वायु गुणवत्ता मानक यंत्र खराब रहा।
विज्ञापन


राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा का प्रवाह थमने से सुबह कोहरा छा रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते अब मैदानी क्षेत्र में शीतलहर चल रही है। इसके असर के कारण वीरवार को ठंड का असर दिखाई दिया। गांव सरगथल के पास नहर के पास लगे स्वचालित मौसम स्टेशन (एडब्ल्यूएस) पर न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह के समय लोगों को ठंड का अधिक अहसास हुआ। धूप निकलने के बाद लोगों को राहत मिल सकी। अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 22.8 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली। दिन भर आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चलती रही। मौसम विशेषज्ञ का मानना है कि आगामी दिनों में शीतलहर चलने की संभावना बनी हुई है। जिससे दिन व रात्रि के तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




किसानों को हो रहा फायदा

मौसम के मिजाज का असर बेशक जनजीवन पर पड़ने लगा है, लेकिन किसानों को काफी राहत मिली है। तापमान में कमी के कारण गेहूं की फसल की बढ़वार बेहतर हो सकेगी। साथ ही अन्य फसलों को भी फायदा होगा। लगातार धूप निकलने से किसान खाद का छिड़काव व कीटनाशक का स्प्रे भी कर सकते हैं।



कोहरा लगातार बन रहा मुसीबत

कोहरा लगातार दूसरे दिन भी परेशान करता रहा। ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा छा रहा है। हालांकि शहरी क्षेत्र में सुबह नाम मात्र का कोहरा था। वह भी सुबह धूप खिलने के बाद छट गया। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। वाहन चालक सुबह रेंगकर चलने को मजबूर हुए।





पहाड़ों शीतलहर मैदानी क्षेत्रों पहुंच रही है। इसके कारण अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। शीतलहर के प्रकोप से अभी राहत नहीं मिलेगी।
- डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, केवीके जगदीशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed