फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Weather kept changing throughout the day, fog in the morning, sunny in the day and cloudy in the evening

दिनभर बदलता रहा मौसम, सुबह कोहरा, दिन में धूप व शाम को छाये बादल

Wed, 12 Jan 2022 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Weather kept changing throughout the day, fog in the morning, sunny in the day and cloudy in the evening
सामान्य अस्पताल परिसर में खिली धूप के बावजूद बच्चे को सर्दी से बचाने के लिए टोपा पहनाती महिला। सं - फोटो : Sonipat
पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाके में दिखाई दे रहा है। सर्द हवाओं से मंगलवार को लोग दिनभर सर्दी में कंपकंपाते रहे। दिनभर मौसम बदलता रहा। तड़के जहां कोहरा छाया था तो दोपहर को खिली धूप निकल आई। हालांकि शाम होने से पहले ही आसमान में बादल छा गए। मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक घना कोहरा छाने और सर्द हवाओं के चलते सर्दी का अधिक अहसास होगा।
विज्ञापन

100 मीटर से भी कम रही दृश्यता, केजीपी-केएमपी और जीटी रोड पर वाहन रेंगते नजर आए
बारिश के बाद मंगलवार को लोगों को कोहरे का सामान करना पड़ा। तड़के ही घना कोहरा छा गया था, जिससे दृश्यता 100 मीटर से भी कम रह गई। मंगलवार सुबह दस बजे तक कोहरे के चलते वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। केजीपी-केएमपी और जीटी रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। ज्यादातर वाहन डिपर जलाकर और एक-दूसरे के पीछे कतार में चल रहे थे। दस बजे के बाद कोहरा छटा तो वाहनों का आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन

दोपहर को धूप खिलने के बाद भी शीत लहर ने लोगों को परेशान किया। मंगलवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में अंतर कम रहा। इसके चलते सर्दी का अहसास ज्यादा हुआ। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार का अधिकतम 16 व न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 तक छाएगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार 15 जनवरी तक घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। रात को घना कोहरा छाने से सफर में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन सर्द हवाओं के चलते सर्दी का सामना करना पड़ेगा। 15 जनवरी के बाद मौसम में बदलाव की उम्मीद की जा रही है। उसके बाद कोहरे में कमी आएगी और पाला गिरना शुरू हो जाएगा।

वर्जन
मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बादल छाये रहेंगे और सर्द हवाओं का चलना जारी रहेगा। 15 जनवरी तक कोहरे का सामना करना पड़ेगा। अभी सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। कोहरा व सर्द हवाओं की गति कम होने से 16 जनवरी से दिन में लोगों को राहत मिल सकेगी।
-डॉ. प्रेमदीप सिंह, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, सोनीपत

सोनीपत में रोहतक रोड पर कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद

सोनीपत में रोहतक रोड पर कोहरे से गुजरते वाहन। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed