सोनीपत। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को सोनीपत विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला संयोजक एवं विधायक निखिल मदान ने बताया कि कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सियासी जीवन के 25 वर्षों के दौरान किए गए सामाजिक, आर्थिक और विकास संबंधी कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।
विधायक निखिल मदान ने ऋषि कॉलोनी सामुदायिक केंद्र, रेलवे रोड स्थित जोगी धर्मशाला और महलाना रोड स्थित शेर सिंह धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर नल से जल और कौशल विकास जैसी योजनाओं की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचना जरूरी है।