फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   water problam

3 हजार लोग छह महीने से पानी को तरसे, अफसरों की लापरवाही पर भड़का गुस्सा, गीता भवन चौक पर लगाया जाम

Fri, 09 Aug 2019 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
water problam
गीता भवन चौक पर पहुंचे पब्लिक हेल्थ के अफसरों को अपनी समस्याएं बताती महिलाएं - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर के राजेंद्र नगर में तीन हजार लोग छह महीने से पानी को तरस रहे हैं। अफसरों की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। वीरवार को आखिरकार लोगों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने गीता भवन चौक पर जाकर जाम लगा दिया। लोगों का आरोप था कि छह महीने से लाइन टूटने से पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। वे अफसरों के चक्कर काटकर थक चुके हैं, लेकिन कोई अधिकारी समाधान नहीं करा रहा। जाम की सूचना के बाद गीता भवन चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी मौके पर ही बुलवा लिया। जिसके बाद एसडीओ ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

राजेंद्र नगर में तीन हजार से अधिक की आबादी रहती है। उसके बावजूद यहां छह माह से पानी संकट गहराया हुआ है। वीरवार को गीता भवन चौक पर रोष जताने पहुंचे लोगों न बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग की तरफ से पानी सप्लाई अवरुद्ध है। जिसके चलते कॉलोनी में रहने वाले लोग परेशान है। कालोनी में दो सबमर्सिबल पंप लगे हुए हैं, उनसे दूषित पानी निकल रहा है। वह पीने लायक ही नहीं है। पानी संकट को लेकर कई बार अफसरों को शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। वीरवार को जन स्वास्थ्य विभाग के के कर्मी न्यू कॉलोनी के सामने पेयजल लाइन का कनेक्शन करने के लिए रेलवे रोड पर काम रहे थे। लोगों ने उनसे समस्या दूर करने को कहा तो वे तैयार नहीं हुए। जिस पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। वहां पर जमकर नारेबाजी करने के बाद लोग गीता भवन चौक पर पहुंच गए और जाम लगा दिया।
विज्ञापन

जाम लगाते ही लगी वाहनों की कतार
शहर के सबसे व्यस्ततम गीता भवन चौक पर जाम लगाते ही वाहनों की कतार लग गई। रेलवे रोड, गोहाना रोड व बस स्टैंड की तरफ जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गए। जाम की सूचना मिलते ही गीता भवन चौकी प्रभारी एसआई बिजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया तो लोग मांग पूरी करने की मांग करने पर अड़ गए। उन्होंने लोगों को समझाया और पब्लिक हेल्थ के कर्मियों को मौके पर बुलाने की बात कही। जिस पर लोग मार्ग से हट गए। इसी बीच जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद ही लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हुआ समाधान तो फिर लगाएंगे जाम
राजेंद्र नगर के लोगों ने एसडीओ को चेतावनी दी कि अगर अब भी जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। इसके लिए रोड को जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। उनका आरोप था कि भीषण गर्मी में पानी नहीं मिलने से उनकी हालत बिगड़ जाती है।
दूसरी कॉलोनी से लेकर आते हैं पानी
राजेंद्र नगर के लोगों ने आरोप लगाया कि वे दूसरी कॉलोनी से पानी लेकर आने को मजबूर है। उनका आरोप था कि आधा किलोमीटर तक पानी ढोने को मजबूर हैं। कॉलोनी की महिलाओं ने बताया कि उनकी रोज सुबह सबसे बड़ी समस्या पानी का प्रबंध करने की रहती है। पानी का जुगाड़ होने के बाद भी वह अन्य काम करते है।
राजेंद्र नगर के लोगों ने गीता भवन चौक पर एकत्रित होकर रोष जताया। उनके चौक पर पहुंचने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाया गया। जिसके बाद वह सड़क से हट गए। जिस पर पब्लिक हेल्थ के कर्मी बुलाकर उनकी समस्या को दूर कराने का आश्वासन दिया गया। जिसके बाद लोग वापस लौट गए।

-बिजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी गीता भवन चौकी।
पानी किल्लत को लेकर राजेंद्र नगर के लोगों ने गीता भवन चौक पर जाम लगा दिया था। लोगों को कालोनी में पेयजल सप्लाई शुरू करने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया गया। राजेंद्र नगर में जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू करा दी जाएगी।
-राजपाल दहिया, एसडीओ, पब्लिक हेल्थ।

गीता भवन चौक पर जाम खुलवाने के लिए महिलाओं को समझाते चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह

गीता भवन चौक पर जाम खुलवाने के लिए महिलाओं को समझाते चौकी प्रभारी बिजेंद्र सिंह- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed