{"_id":"6334a175b6c6d372607d7c44","slug":"ward-number-3-and-15-of-zilla-parishad-reserved-for-bc-a-category-sonipat-news-rtk659383829","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला परिषद के वार्ड नंबर-3 व 15 हुए बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला परिषद के वार्ड नंबर-3 व 15 हुए बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। लघु सचिवालय में बुधवार को पिछड़ा वर्ग-क (बीसी-ए) के लिए जिला परिषद के वार्ड नंबर तीन और 15 आरक्षित किए गए। इनमें वार्ड नंबर तीन महिला के लिए आरक्षित किया गया है। आरक्षण पिछड़े वर्ग की जनसंख्या के आधार पर किया गया है। उपायुक्त ललित सिवाच ने पारदर्शिता के साथ स्वयं आरक्षण प्रक्रिया संपन्न कराई। उन्होंने बताया कि अन्य स्थिति पहले की तरह रहेगी। इसमें किसी को कोई आपत्ति है तो वह लिखित में शिकायत दें। जिसके बाद उनकी बात को सरकार तक पहुंचाया जाएगा।
उपायुक्त सिवाच ने बताया कि जिला परिषद चुनाव के लिए 24 वार्ड बनाए गए हैं। जिनमें से पांच वार्ड पहले ही अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए जा चुके थे। शेष 19 वार्डों में से बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षण प्रक्रिया संपन्न कराई गई, जिसके लिए जनसंख्या का फार्मूला अपनाया गया। इन 19 वार्डों में से छह ऐसे वार्ड चयनित किए गए, जिनमें पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या अधिक है। इनमें वार्ड नंबर-15, वार्ड-14, वार्ड-17, वार्ड-13, वार्ड-3 व वार्ड-7 शामिल रहे।
उपायुक्त के निर्देशन में चिन्हित वार्डों में से ही दो वार्ड आरक्षित करने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया। जिसके लिए जिला पार्षद का चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को ही पर्ची निकालने के लिए आमंत्रित किया गया। उपायुक्त ने स्वयं चिन्हित छह वार्डों की पर्चियां उपस्थित जनसमूह को दिखाते हुए बॉक्स में डाली। फिर उनके आमंत्रण पर लोगों ने उपस्थित जनसमूह में से आयु में सबसे छोटे व सबसे बड़े व्यक्ति को पर्ची निकालने के लिए आगे किया। आयु में सबसे छोटे युवक की पर्ची में वार्ड नंबर-15 तथा बड़ी आयु के व्यक्ति की पर्ची में वार्ड नंबर-3 की पर्ची निकली। जिसके तहत बीसी-ए के लिए वार्ड-15 व वार्ड-3 को आरक्षित किया गया। इनमें वार्ड-3 महिलाओं के लिए आरक्षित था, जो अब बीसी-ए वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित हो गया है।
विज्ञापन
वार्ड-15 में ही पिछड़ा वर्ग की सर्वाधिक जनसंख्या
जिला परिषद के वार्डों में बीसी-ए वर्ग के लिए आरक्षित वार्ड-15 में ही पिछड़ा वर्ग की जनसंख्या सर्वाधिक है। उपायुक्त ने बताया कि वार्ड-15 की कुल जनसंख्या 37348 है। जिनमें बीसी-ए की 10097 जनसंख्या है जो कुल जनसंख्या का 27.03 फीसदी है। इसके अलावा वार्ड नंबर-3 बीसी-ए के खाते में गया है। वार्ड-3 की कुल जनसंख्या 37369 है, जिनमें बीसी-ए की जनसंख्या 8464 है जो कुल जनसंख्या का 22.65 फीसदी है। पर्ची निकालने के लिए चिन्हित किए वार्ड नंबर-14 की कुल जनसंख्या 34607 है जिसमें से बीसी-ए की जनसंख्या 8939 (25.83 फीसदी) व वार्ड-17 की कुल जनसंख्या 44210 है। जिसमें बीसी-ए की जनसंख्या 10746 (24.31 फीसदी), वार्ड-13 की कुल जनसंख्या 33150 है जिसमें से बीसी-ए की जनसंख्या 7847 (23.67 फीसदी) और वार्ड-7 की कुल जनसंख्या 40115 है जिनमें से बीसी-ए की जनसंख्या 8886 (22.15 फीसदी) है। हालांकि अब ये सामान्य श्रेणी में रहेंगे।